हाय हाय रे मजबूरी: फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' यह पॉपुलर सॉन्ग सावन में आपके प्यार को पास लाने के लिए एकदम सही है. क्योंकि 'ज़ीनत अमान'ने इस गाने में बोला है, 'अरे हाय हाय ये मजबूरी, ये मौसम और ये दूरी, मुझे पल पल है तड़पाये, तेरी दो टकियां दी नौकरी वे मेरा लाखों का सावन जाये'
Zee News Desk
Jul 05, 2023
पड़ गए झूले: 1967 में आई 'बहू बेगम' का यह गाना 'पड़ गए झूले' सबको आज भी पसंद है 'पड़ गए झूले सावन, रुत आई रे, पड़ गए झूले. सीने में हूक उठे अल्लाह दुहायी रे, पड़ गए झूले, यह गाने सावन के आने की खुशी में है. इस गाने में मीना कुमारी सवान का स्वागत करते दिखाई दे रही है.
सावन का महीना: फिल्म 'मिलन' के इस गाने में सुनील दत्त को नूतन गाने के बोल सीखा रही हैं. पवन करे शोर अरे बाबा शोर नहीं, सोर... पवन करे सोर हां जियरा रे झूमे ऐसे सावन के महीने को उसके पहले बारिश को याद किया जा रहा है. ये गाना अपने जमाने का सुपरहिट गाना है.
आया सावन झूम के:'आया सावन झूम के'का यह टाइटल ट्रैक को लता मंगेश्कर और मोहम्मद रफ़ी ने अपनी आवाज दी है. बदरा हाय बदरा छाये की.. झूले पड़ गए हाय की मेले लग गए.. मच गई धूम रे की आया सावन हो झूम के आया सावन हो झूम के इस गाने में धर्मेंद्र और आशा पारेख ने सावन में भींग कर जमकर रोमांटिक डांस किया है.
रिमझिम गिरे सावन: सुलग-सुलग जाए मन भीगे.. आज इस मौसम में लगी कैसी ये अगन. ये अपने वक्त का काफी फेमस गाना है. सावन की पहली बारिश हो और साथ में आपका प्यार हो तो यह सॉन्ग काफी हसीन हो जाता है. इस गाने में मौसमी चटर्जी और अमिताभ बच्चन ने बारिश में भींग कर प्यार का इजहार किया
अब के सजन सावन में: शर्मिला टैगोर और धर्मेंद्र इस गाने में काफी रोमांटिक तरीके से सावन को एन्जॉय कर रहे हैं. यह फिल्म चुपके-चुपके का सॉन्ग सावन है.
सावन को आने दो: 'सावन को आने दो' का यह टाइटल ट्रैक, जिसमें अरुण गोविल और जरीना वहाब है. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है. अरुण गोविल और जरीना वहाब प्यार में दिख रहे थे.
सावनः द लव सीजन': साल 2006 में आई फिल्म 'सावनः द लव सीजन' का यह टाइटल ट्रैक आज भी लोगों की जुबान पर है. इस गाने को सुनिधि चौहान और शान ने अपनी आवाज दी है.
सावन के झूलों ने: इस गाने में पति और पत्नी सावन के महीना में एक साथ रहना चाहते हैं, और एक साथ सावन को एन्जॉय करना चाहते हैं, इसमें सनी देओल और श्री देवी ने काफी बेहतरीन एक्टिंग की है.
लगी आज सावन फिर वो झड़ी है: 'चांदनी' फिल्म का यह पॉपुलर गाना आज तक लोगों द्वारा पसंद किया जाता है. श्री देवी और विनोद खन्ना ने काफी खूबसूरत अंदाज में इस गाने में अदाकारी की है.