हमारे रोजाना के आहार में फलों का का एक हिस्सा होना बेहद जरुरी है ताकि ज़रूरी विटामिन्स और मिनिरल्स मिलता रहे.
Tauseef Alam
Aug 22, 2023
फल विटामिन्स से भरपूर होते हैं लेकिन इसमें कैलोरीज की मात्रा कम पाई जाती है. इस वजह से इससे वजन नहीं बढ़ता है.
बाजार में मिलने वाले ज़्यादातर फल एक आम इंसान के पहुँच में होता है, वो इसे खरीद सकता है.
आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे.
युबारी खरबूजा युबारी खरबूजा दुनिया का सबसे महंगा फल माना जाता है. इसको सिर्फ जापान में उगाया जाता है. ये नरम और मीठे खरबूजे काफी महंगे होते है. एक रिपोर्ट के मुताबिक 2008 में दो यूबारी किंग खरबूजे तीस हजार डॉलर में बेचे गए थे.
डेंसुके तरबूज डेंसुके तरबूज की खेती मुख्य रुप से जापान में होती है. इसे काला तरबूज के नाम से जाना जाता है. इसकी कीमत आमतौर पर 250 डॉलर होता है. लेकिन 2008 में 6100 डॉलर में बेचा गया.
रुबी रोमन अंगूर रुबी रोमन अंगूर दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है. यह अंगूर से तीन-चार गुना बड़ा होता है. 26 प्रीमियम क्लास के रुबी की कीमत 8400 डॉलर है.
अनानास इंग्लैंड में पाया जाने वाला अनानास दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है. इस फल को इंग्लैंड के 'लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन' में उगाया जाता है. इसकी कीमत लगभग 1500 डॉलर से ज्यादा है.
सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी जपान में उगाई जाती हैं. इसकी कीमत 85 डॉलर है.
डेकोपोन साइट्रस डेकोपोन साइट्रस फल में बीज नहीं होता है. फल काफी स्वादिष्ट होता है. पहली बार इस फल की खेती 1972 में की गई थी. इसकी कीमत 80 डॉलर है.