इंडोनेशिया

मुस्लिम आबादी के मामले में इंडोनेशिया पहले स्थान पर है. इंडोनेशिया में 23 करोड़ से ज़्यादा मुसलमान हैं, जो उसकी आबादी का 87 फीसद से ज़्यादा है.

पाकिस्तान

पाकिस्तान सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाला दूसरा देश है. यहां मुस्लिम आबादी 21 करोड़ से ज़्यादा है और ये कुल आबादी का 96 फीसद है.

भारत

मुस्लिम आबादी के मामले में इंडिया तीसरे स्थान पर है. भारत में मुसलमानों की आबादी 20 करोड़ से ज्यादा है.

बांग्लादेश

बांग्लादेश चौथे नंबर पर है और देश की कुल आबादी के 91% लोग इस्लाम को मानते हैं. यहां मुस्लिम आबादी 15 करोड़ के करीब है.

नाइजीरिया

दुनिया में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी के मामले में नाइजीरिया 5वें स्थान पर है. नाइजीरिया में मुस्लिम आबादी 9 करोड़ से ज्यादा है.

मिस्र

मिस्र को दुनिया में मुसलमानों की छठी सबसे ज़्यादा आबादी वाला मुल्क है. मिस्र में मुसलमानों की आबादी 8.5 करोड़ से ज्यादा है.

ईरान

मुस्लिम आबादी के मामले में ईरान 7वें स्थान पर है. यहां मुस्लिम आबादी 8 करोड़ से ज्यादा है.

तुर्की

सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाले देशों में तुर्की 8वें नंबर पर है. यहां 7 करोड़ 40 लाख से ज़्यादा आबादी है.

अल्जीरिया

दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाले देशों की लिस्ट में अल्जीरिया 9वें नंबर पर है. यहाँ मुस्लिम आबादी करीब 4 करोड़ 10 लाख है.

सूडान

सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाले मुल्कों की लिस्ट में सूडान 10वें स्थान पर है. इस देश में मुस्लिम आबादी करीब 3 करोड़ 90 लाख है.

VIEW ALL

Read Next Story