कसौली ये हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है और 1,927 मीटर की ऊंचाई पर है. कसौली में सब कुछ है जो एक हिल स्टेशन जैसा होना चाहिए वहां पर आप मणिकरण गुरुद्वारा,खीरगंगा, मलाणा, जिम मॉरिसन कैफे ,कसौली ब्रूअरी आदि जगह है जहां आप घूम सकते हैं. कपल के लिए यह जगह बेहद रोमांटिक मानी जाती है.
Reetika Singh
Jun 20, 2023
मसूरी, देहरादून मसूरी दिल्ली से करीब 279 किलोमीटर दूर है.यहां देखने के लिए झील,केम्प्टी फॉल्स, देव भूमि वैक्स म्यूजियम, धनोल्टी, सोहम हेरिटेज एंड आर्ट सेंटर, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, एडवेंचर पार्क, क्राइस्ट चर्च, भट्टा फॉल्स, मोसी फॉल्स, लाल टिब्बा,आदि जगह हैं.
वायनाड ,केरल ये केरल के शानदार हिल स्टेशनों में से एक है.आप यहां बाणासुर सागर बांध, चेम्बरा पीक, कुरुवा द्वीप, एडक्कल गुफाएं, चेन ट्री, पुकोडे झील, थोलपेट्टी वन्यजीव अभयारण्य, बांस फैक्ट्री, वायनाड वन्यजीव अभयारण्य, सोचीपारा फॉल्स, फैंटम रॉक, नीलिमाला व्यू पॉइंट जैसी जगहों पर घूमें जा सकते हैं.
कसोल भारत का एक कम बजट वाला हिल स्टेशन है जो भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में स्थित है. यह भुंतर और मणिकरण के बीच पार्वती नदी के तट पर पार्वती घाटी में स्थित है. हिमाचल का यह लोकप्रिय गंतव्य अपने रोमांचकारी ट्रेक और स्वादिष्ट भोजन, गरजती नदी और हार्दिक मानवता के लिए जाना जाता है.
गंगटोक, सिक्किम : गंगटोक पर्यटन स्थल बहुत ही आकर्षक, प्राकर्तिक और बादलों में लिपटी हुई ऐसी जगह है,जो यहां आने वाले पर्यटकों के दिल-दिमाग को ताजा कर देती है. इसके मुख्य जगह त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू प्वाइंट है.
शिलांग, मेघालय यह अपने खूबसूरत झीलों के लिए काफी फेमस है. यह देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी काफी प्रसिद्ध है. शिलांग अपनी सुंदरता, भारी वर्षा, गुफाएं, झरने, अद्भुत दृश्य, संस्कृति, इत्यादि चीजों के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है.
यरकौड ये तमिलनाडु के सेलम जिले का एक हिल स्टेशन है. यह पूर्वी घाट में शेवरॉय पर्वत की पहाड़ियों की श्रेणी में स्थित है. यरकौड अपने बड़े-बड़े कॉफी बागानों और शानदार मौसम के लिए जाना जाता है. यहां आप एमराल्ड लेक, पैगोडा पॉइंट,अन्ना पार्क समेत कई जगह देख सकते हैं.
ऑली ये उत्तराखंड में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. यह अपने जंगली फूलों, पेड़ों और हरे-भरे वनस्पतियों के मनोरम दृश्यों के लिए लोकप्रिय है.
मुनस्यारी : भारत के उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में स्थित बेहद खूबसूरत हिल्स स्टेशन हैं.मुनस्यारी इतनी सुन्दर जगह है कि इसे उत्तराखंड के 'छोटे कश्मीर' के नाम से भी जाना जाता है. यहां आने के बाद मिलम ग्लेशियर,गोरीगंगा नदी,बिरथी जलप्रपात पंचाचूली चोटियाँ, महेश्वरी कुंड जैसें जगहों को देख सकते हैं.
सोनमर्ग,जम्मू और कश्मीर यह हिल स्टेशन कश्मीर घाटी में स्थित है. बर्फीली पहाड़ियों से घिरे सोनमर्ग का शाब्दिक अर्थ है 'सोने के मैदान' यह सोने के जैसे चमकते हैं. सिरबल सोनमर्ग चोटी और सोनमर्ग थजीवास ग्लेशियर से हिमालय का सबसे खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं. गद्सर, कृष्णासर और गंगाबल हैं यह पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं.