Protein Food: अंडा अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत और आसानी से पच भी जाता है. एक अंडे में 5 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है वहीं अगर आप बिना योक के अंडे की बात करें तो उसमें 3 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है.
Sami Siddiqui
Jun 27, 2023
बादाम बादाम को भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें विटामिन ई, मैगनीशियम मिलता है. 40 ग्राम बादाम में 8.5 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है.
चिकन ब्रेस्ट चिकन ब्रेस्ट में भरपूर मात्रा में आपको प्रोटीन मिल जाता है. 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट लेने पर 23 ग्रा तक प्रोटीन मिल जाता है.
चीज चीज को फैट और प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. यह कैल्शियम, फोसफोपस, सेलेनिय और विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स होता है.
दूध दूध को एक फुल मील की तरह माना जाता है. दूध में हर वह चीज होती है जिसकी शरीर को जरूरत होती है. इसके अलावा ये प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत भी माना जाता है.
रेड मीट रेड मीट भी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है. 100 ग्राम रेड मीट में 30 ग्राम तक प्रोटीन मिन जाता है. लेकिन इसका कम मात्रा में ही सेवन करें.
मछली मछली में हाई क्वालिटी प्रोटीन मिलता है. इसके अलावा इसमें आइयोडीन, सेलेनियम और विटामिन बी12 मिलता है. जिन लोगों की डाइट में फिश अधिक मात्रा में रहती है उनको हार्ट कंडीशन की भी समस्या कम होती है.
क्विनोआ क्विनोआ में फायबर, फोलेट, कॉपर, जिंक आदि मिलता है. ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. इसे अलावा इसमें अच्छी मात्रा में क्विनोआ
मूंगफली मूंगफली भी प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत मानी जाती है. 40 ग्राम मूंगफली में 10 ग्राम प्रोटीन औक करीब 10 ग्राम फैट मिलता है.
पनीर अगर आप वेजीटेरियन हैं तो आपको लिए पनीर प्रोटीन लेना का एक बेहतरीन स्रोत है. ये लो कार्बोहाइड्रेट और हाई प्रोटीन, फैट मील है.