B.Tech के बाद देश में कई ऐसे सेक्टर हैं, जहां आप अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा कर सकते हैं. उनमें भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES), रक्षा मंत्रालय, दूरसंचार विभाग और अन्य विभागों शामिल हैं.
MD Altaf Ali
Sep 10, 2024
PSUs B.Tech करने के बाद ज्यादातर बच्चों का सपना होता है कि वह देश के बड़ी पीएसयू में काम करें, जैसे ONGC, IOCL, NTPC और BHEL में. इस तमाम पीएसयू में तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए नियुक्त किया जाता है.
SSC भारत सरकार के अंदर कई तरह के मंत्रालय काम करते हैं. जिनके लिए सरकार अलग-अलग परीक्षा के जरिये लोगों का चयन करती हैं. उनमें सबसे फेमस हैं. कर्मचारी चयन आयोग (SSC). एसएससी के जरिये जूनियर इंजीनियर, वैज्ञानिक सहायक और अन्य व्यवसायों के रूप में लोगों का सेलेक्शन किया जाता है.
Railway भारत में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाली संस्था भारतीय रेलवे में भी B.Tech वाले छात्रों के लिए भर-भर कर नौकरियां हैं. रेलवे में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग के बच्चों के लिए काफी अवसर हैं.
Scientists B.Tech डिग्री वाले बच्चे परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB), रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जैसे संगठनों में भी काम कर सकते हैं.
Central Bureau of Investigation B.Tech पास करने वाले बच्चे देश की जांच एजेंसियों में भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं. वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में फोरेंसिक विज्ञान, साइबर अपराध जांच और तकनीकी विश्लेषणात्मक भूमिकाओं के रूप में काम कर सकते हैं.
Teaching B.Tech डिग्री वाले बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं. वह किसी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में बच्चों को पढ़ा भी सकते हैं. इसके अलावा वह किसी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम के साथ भी काम कर सकते हैं.
Banking बीटेक करने वाले छात्रों के लिए बैंकिंग सेक्टर में कई विकल्प मौजूद हैं. उनमें से कई सरकारी विकल्प भी हैं, जैसे भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI), और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में काम कर सकते हैं
UPSC बीटेक वाले बच्चे तमाम क्षेत्रों के साथ-साथ देश के सबसे बड़े एग्जाम यूपीएससी को भी दे सकते हैं. UPSC के जरिए वह देश सेवा के साथ अपने फिल्ड का भी काम कर सकते हैं. जैसे सिविल सेवा, इंजीनियरिंग सेवा और संयुक्त रक्षा सेवा में वह अपना लौहा मनवा सकते हैं.