वनीला लस्सी
वनीला लस्सी आपको गर्मियों में ठंडा रखती है. यह चिलचिलाती धूप से भी राहत देती है. लस्सी के साथ इसमें थोड़ा सा वनीला मिलाया जाता है.

Siraj Mahi
Jun 20, 2023

मीठी लस्सी
जमे हुए दही में चीनी के साथ अगर गुलाब के फूल की कुछ पत्तियां और उसमें बादाम मिला दिया जाए तो एक बेहतरीन लस्सी तैयारी होगी.

तरबूज और स्ट्रॉबेरी लस्सी
दही में तरबूज और स्ट्राबेरी को मिक्स करके डालने से एक बेहतरीन पेय तैयार हो जाता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है.

स्ट्रॉबेरी-केला स्मूथी
बनाना शेक में थोड़ा सा दही और स्ट्राबेरी मिलाकर एक शानदार पेय बनाया जा सकता है. यह गर्मियाों में काफी राहत देगा.

रायता
दही में हरी मिर्च और भुना हुआ जीरा मिलाकर चटपटा रायता बनाया जा सकता है. इसे खाने के साथ या इसके बाद पिया जा सकता है.

पुदीना लस्सी
लस्सी में थोड़ा सा पूदीना मिलाकर लजीज डिश बनाई जा सकती है. इसमें कुछ जीरा डाल देंगे तो इसका मजा दोगुना हो जाएगा.

दालचीनी रायता
दही के साथ दही, दालचीनी, शहद और अदरक को मिलाकर एक बेहतरीन डिश तैयार कर सकते हैं. इसे भी रायता करी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

मसाला छाछ
मसाला छाछ बनाने के लिए दही को पतला कर लें. इसके बाद इसमें चाट मसाले के साथ थोड़ा जीरा और पुदीना डालें.

आम लस्सी
दही में थोड़ा सा आम, शहद और संतरे का जूस डाल कर सुनहरा पेय बनाया जा सकता है.

बादाम लस्सी
लस्सी में बादाम और रूहअफजा डालकर एक बेहतरीन लस्सी तैयार होती है. यह गर्मियों में पिया जाने वाला सबसे अच्छा पेय हो सकता है.

VIEW ALL

Read Next Story