Turmeric benefits हल्दी भारतीय खानों में इस्तेमाल होना लाजमी है. इसके अलावा किसी के चोट लगे तब भी चोट पर हल्दी लगाने का भारत में रिवाज है
Sami Siddiqui
Jun 22, 2023
हल्दी के फायदे लेकिन क्या आपको हल्दी के फायदे के बारे में पता है? ये कितनी चीजों में लाभकारी होती है?
विदेशों में बढ़ा प्रचलन विदेशों में भी हल्दी के सेवन लोगों ने करना शुरू किया है. ऐसे में हम आपको हल्दी के फायदे बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.
इनफ्लामेशन आपको जानकर हैरानी होगी कि हल्दी शरीर में होने वाली इनफ्लामेशन को कम करने का काम करती है. इसपर कई तरह की रिसर्च भी हो चुकी हैं.
हार्ट के लिए फायदेमंद ऐसा देखा गया है कि हल्दी हार्ट के लिए काफी लाभकारी होती है. ये ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखती है जिसकी वजह से हार्ट हेल्दी रहता है.
अर्थराइटिस में फायदेमंद इसके अलावा हल्दी अर्थराइटिस में काफी फायदेमंद मानी जाती है. ये सूजन और जलन को कम करने का काम करती है.
डिप्रेशन में लाभकारी आपको जानकर हैरानी होगी कि हल्दी डिप्रेशन में भी काफी लाभकारी है. ये शरीर में BDNF को बूस्ट करती है.
स्किन के लिए फायदेमंद स्किन के लिए भी हल्दी काफी लाभकारी मानी जाती है. इसमें एंटी बैक्टीरियल, और एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज पाई जाती हैं. जो कई तरह की स्किन समस्याओं को दूर करती है.
एंटी एजिंग हल्दी को एंटी एजिंग भी माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि हल्दी के सेवन से उम्र के साथ आने वाले बदलाव काफी कम हो जाते हैं.
हल्दी का सेवन कैसे करें? हल्दी का सेवन आप पानी या दूध के साथ कर सकते हैं. एक ग्लास में 1 चैथाई हल्दी काफी है. इसके अलावा स्पीलमेंट के तौर पर भी इसका सेवन कर सकते हैं. लेकिन डॉक्टर की सलह जरूर लें.