मीठा खाना पसंद है, तो इन 4 तरीकों से झटपट बनाए स्वादिष्ट फिरनी
Oct 09, 2023
चावल भिगो दें फिरनी सरल और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले चावल को दो घंटे के लिए भिगो दें. फिर चावल को धोकर पानी निकाल दें. फिर सामग्री को ग्राइंडर में चलाकर मोटा, दानेदार पेस्ट बना लें.
उबलते दूध में चावल डालें और पकाएं तब तक बादाम, पिस्ता और काजू को बारीक काट कर अलग रख लीजिए. फिर एक साफ पैन लें, उसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर गर्म करें. फिर इसमें चावल डालें और धीमी आंच पर पकने दें,जब तक कि दूध आधा न रह जाए और चावल पूरी तरह पक न जाए.
मिश्रण में खोया डालें और मिलाएँ खोया को चावल और दूध में मिला दें. जब यह पूरी तरह से घुल जाए तो इसमें चीनी डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं. इसे लगातार चलाते रहें नहीं तो आपकी फिरनी चिपक जाएगी. फिर बारीक कटे मेवे और किशमिश डालें.
तैयार होने पर इलायची डालें और परोसें जब फिरनी का रंग गुलाबी हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालें और गैस से उतार ले. अच्छी तरह मिलाएं फिर मेवों से सजाएं और परोसने से पहले फिरनी को ठंडा होने दें.
Disclaimer यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.