इस्लाम में पुरुषों के लिए हराम करार दिए गए हैं ये 18 चीजें; भूल कर भी इसे न करने की है मनाही
Oct 13, 2023
इस्लाम में टैटू बनवाना हराम माना जाता है. इसलिए मुस्लिम्स इसे बनवाने से परहेज करते हैं.
इस्लाम में पुरुषों को सिल्क के कपड़े और सोना नहीं पहनना चाहिए इसे भी हराम माना जाता है.
इस्लाम में पुरुषों को नाक और कान नहीं छिदवाना चाहिए. इसे भी हरम करार दिया गया है.
इस्लाम में बिना शादी किए किसी महिला से शारीरिक संबंध बनाने को हराम माना जाता है.
इस्लाम में ब्याज पर पैसों के लेन-देन करने को भी हराम माना जाता है.
इस्लाम में नाच- गाना सुनना या इसमें भागिदारी करने को भी हराम बताया गया है.
पुरुषों के लिए जुआ खेलना भी हराम करार दिया गया है.
इस्लाम में भविष्वाणी करना या करवाना भी हराम बताया गया है.
सूअर खाना, शराब पीना, मादक पदार्थ लेना, झूट बोलना, चोरी, बेईमानी, धोखाधड़ी करना, नाहक किसी का क़त्ल करना, किसी को सताना, किसी का माल हड़प लेना सभी को हराम बताया गया है.
Disclaimer यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.