हिजाब और नकाब में क्या होता है फर्क; ये हैं मुस्लिम महिलाओं के 7 धार्मिक लिबास
Oct 14, 2023
हिजाब हिजाब सिर और गर्दन को ढकने के लिए होता है, लेकिन इसे पहनने वाली महिलाओं का चेहरा खुला रहता है. कर्नाटक में जो हिजाब विवाद हुआ था वो इसी धार्मिक पहनावे से संबंधित था.
नकाब नकाब एक प्रकार का घूंघट है जिसके साथ हिजाब होता है. यह पूरे चेहरे को ढकता है और आँखों के आस-पास के जगह को खुला रखता है.
बुर्का बुर्का इस्लाम में सभी धार्मिक परिधानों में सबसे अधिक छुपाने वाला परिधान है. इसमें आंखों के पास जालीदार कपड़ा लगा होता है..
चडोर चडोर को मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक रूप से पहनती हैं. इसके साथ बार-बार नीचे एक ट्यूब जैसा स्कार्फ होता है.
अल-अमीरा अल-अमीरा मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाता है. इसमें दो टुकड़ों वाले घूंघट और फिटिंग वाली टोपी और एक ट्यूब जैसा दुपट्टा होता है.
खिमार खिमार मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाता है. यह सिर ढकने वाला कपड़ा है जो बाल, गर्दन और कंधों को ढकता है.
शायला शायला एक हेडगियर है जिसे मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं और आमतौर पर इसे लपेटा और टक या पिन किया जाता है.
Disclaimer यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.