फज्र की नमाज पढ़ने से सेहत और रोजगार में बरकत के साथ होते हैं ये 8 फायदे
Oct 14, 2023
फज्र की नमाज का समय फज्र की नमाज सुबह सूर्योदय से पहले पढ़ी जाती है. इस नमाज को पढ़ने से बहुत फायदे होते है, तो आइए जानते है फज्र की नमाज पढ़ने के फायदे के बारे में.
सलाह से दिन की शुरुआत जब कोई शख्स सुबह उठकर फज्र की नमाज पढ़ता है तो वो अपने दिन की शुरुआत अपने परवरदिगार से रुजु करने से करता है. वो दिन भर सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है.
तहज्जुद का सवाब अल्लाह ने फरमाया है, जो शख्स रात में मस्जिद में जमात के साथ अशा की नमाज अदा करेगा और फिर सुबह मस्जिद में जलाए जमात के साथ फज्र की नमाज पढ़ेगा, उसे पूरी रात इबादत में गुजारने का सवाब हासिल होगा
नरक से सुरक्षा अल्लाह ने वादा किया है कि जो शख्स फज्र की नमाज जमात से पढ़ेगा, उसपर जहन्नुम की आग हराम होगी यानी वो जहन्नुम में नहीं जाएगा.
रोजी - रोजगार में बरकत अल्लाह ने फरमाया सुबह फज्र की नमाज के बाद अपनी रोजी की तलाश में लग जाओ. फज्र की नमाज अदा करने वालों के रोजगार में बरकत का वादा किया गया है.
सेहत के लिए अच्छा फज्र की नमाज अदा करने वाले लोग सुबह जल्दी उठते हैं. ऐसा करने से उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है. उसके चेहरे पर एक अलग किस्म का नूर यानी ओज दिखता है.
अनुशासन की सीख फज्र की नमाज अदा करने वाले लोग हर मौसम में अपनी नींद से समझौता करके सुबह ब्रह्मुहूर्त में जागते हैं और नमाज अदा करते हैं. ऐसा करने से उनके जीवन में अनुशासन आता है. जो सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है.
अल्लाह की सुरक्षा सुबह उठकर नमाज पढ़ने से अल्लाह अपने इंसान को कभी अकेला नहीं छोड़ता है. वो हर वक्त अल्लाह की निगहबानी में रहता है.
Disclaimer यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.