पांव से लेकर दिमाग तक को 5 वक़्त की नमाज़ रखती है सेहतमंद; ये हैं उसके साइंटिफिक रीजन
Oct 17, 2023
खड़े होने की मुद्रा खड़े होने की मुद्रा आपके शरीर के निचले हिस्से में उचित ब्लड फ्लो बढ़ाती है, जो आपकी पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है.
आगे की ओर झुकना यह आसन पीठ और कमर दर्द से राहत दिलाता है. इसमें कमर, पीठ, कोहनियों, कलाइयों, घुटनों और टखनों में खिंचाव शामिल होता है, जिससे शरीर के ये सभी अंग लचीले और मजबूत होते हैं.
बैठने की मुद्रा यह मुद्रा बिल्कुल वज्रासन के समान है. यह जांघ और पिंडली की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है. यह पाचन में सुधार करता है, और आपकी रीढ़ को सीधा बनाती है.
सजदा सजदा मस्तिष्क में ब्लड के फ्लो को बनाए रखता है, और पिट्यूटरी ग्लैन्ड और पीनियल ग्लैन्ड को स्टिम्युलेट् करता है. इससे ब्रेन हेमरेज और सिरदर्द की संभावना कम हो जाती है.
सलाम सलाम गर्दन योग का एक रूप है. यह गर्दन की मांसपेशियों और हड्डियों में लचीलापन विकसित करता है जिससे कंधों और पीठ के ऊपरी हिस्से को आराम मिलता है.
Disclaimer यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.