Khushwant Singh Death Anniversary: खुशवांत सिंह से जुड़ी कुछ रोचक बातें, वकालत छोड़कर बने थे पत्रकार

Sanskriti Jaipuria
Mar 20, 2024


खुशवंत सिंह का जन्म 2 फरवरी 1915 को पंजाब के हदाली (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था. उनके पिता सर सोभा सिंह दिल्ली के एक प्रमुख बिल्डर थे.


उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज, दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और किंग्स कॉलेज लंदन से पढ़ाई की.


लेखन बनने से पहले, खुशवंत सिंह आठ साल तक लाहौर कोर्ट में वकील थे.


फिर उन्होंने अपना करियर बदलने का फैसला किया और ऑल इंडिया रेडियो, लोकप्रिय पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के लिए पत्रकार बन गए.


उन्हें कई अन्य लोगों के अलावा पंजाब सरकार द्वारा पंजाब रतन पुरस्कार और सुलभ इंटरनेशनल द्वारा वर्ष के ईमानदार आदमी से भी सम्मानित किया गया था.


खुशवंत सिंह की शादी कवल मलिक से हुई थी और उनका एक बेटा और एक बेटी है.


खुशवंत सिंह का 99 वर्ष की उम्र में 20 मार्च 2014 को उनके दिल्ली स्थित घर पर निधन हो गया.

VIEW ALL

Read Next Story