Bismillah Khan Birthday: बिहार का वो मुस्लिम शहनाई वादक, जिसे सरकार ने 'भारत रत्न' देकर किया सम्मानित
Sanskriti Jaipuria
Mar 21, 2024
जानें -मानें शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान का आज बेहद ही खास दिन है. आज के ही दिन 21 मार्च 1916 को डुमरांव, शाहाबाद, बिहार में पैदा हुए थे. उनका निधन 21 अगस्त 2006 में हुआ था.
बिस्मिल्लाह खान का असली नाम कमरुद्दीन खान था और उन्हें उस्ताद के नाम से पुकारा जाता था. आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य.
बिस्मिल्लाह यानी उस्ताद के परिवार का संगीत से बहुत ही गहरा संबंध था. उनके पिता पैगम्बर बख्श खान दरबारी म्यूजिशियन थे.
आपको बता दें कि उस्ताद 6 साल की उम्र में अपने मामा के यहां शहनाई की शिक्षा के लिए वाराणसी चले गए थे.
बिस्मिल्लाह को पहला ब्रेक साल 1937 में ऑल इंडिया म्यूजिक कॉन्फ्रेंस( कलकत्ता) के दौरान मिला था. यहीं से उन्हें बहुत लाइमलाइट मिली थी.
आपको बतां दे कि बिस्मिल्लाह खान को 2001 में सरकार द्वारा भारत रत्न भी मिला है.
बिस्मिल्लाह ने अफगानिस्तान, यूएसए, कनाडा, बांग्लादेश, ईरान, इराक, वेस्ट अफ्रीका जैसे बहुत से देशों में शहनाई बजाई है.
बिस्मिल्लाह मुस्लिम परिवार से हैं फिर भी उन्होंने बहुत से हिंदू परिवार में परफॉर्म किया है.
बिस्मिल्लाह खान ने भारत की आजादी पर लाल किला पर किया था परफॉर्मे.