नाश्ते में बनाएं सूजी का 'उपमा', हेल्दी भी और टेस्टी भी

Siraj Mahi
Aug 26, 2023

उपमा
सबसे पहले एक बर्तन में दो कप सूजी ब्राउन होने तक भूनें.

उपमा
इसके बाद एक दूसरी कढ़ाई में 3-4 चम्मच तेल गर्म करें.

उपमा
इसमें एक चम्मच सरसों का तड़का लगाएं. इसके बाद इसमें दो चम्मच कच्ची मूंगफली के दाने डालें.

उपमा
इसके बाद इसमें आधा बारीक कटा हुआ प्याज, 4-5 कड़ी पत्ते और 2-3 कटी हुई हरी मिर्च डालें.

उपमा
इन सबको फ्राई करने के बाद एक कटा हुआ टमाटर डाल दें.

उपमा
अब इसमें डेढ़ चम्मच नमक डालकर तीन कप पानी डाल दें. पानी को उबाल आने तक पकाएं.

उपमा
उबाल आने पर इसमें भुनी हुई सूजी धीरे-धीरे डालें.

उपमा
सूजी डालते वक्त मिश्रण को धीरे-धीरे चलाते भी रहें, ताकि इसमें गिलठी न बने.

उपमा
अब इसे आप नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story