Upset Stomach खराब पेट कई तरह की शारीरिक समस्याओं को जन्म देता है. ऐसे में हम आपके लिए कुछ फूड्स लेकर आए हैं, जो आपके पेट को हेल्दी बनाने का काम करेंगे,
Sami Siddiqui
Sep 05, 2023
खराब पेट होगा सही इन चीजों को खाकर आपका पेट धीरे-धीरे सही होने लगेगा और आपका एनर्जी लेवल भी वापस आ आएगा.
पेट खराब होने पर क्या होता है? पेट खराब होने पर गैस बनती है, पेट दर्द होता है, खाना नहीं पचता है और कुछ लोगों को दस्त भी हो जाते हैं.
केला केला खराब पेट में राहत देने का काम करता है. ये पेट में गुड बैक्टीरिया की तादाद को बढ़ाता है. जिससे पेट दर्द, गैस, दस्त और खंटी डंकारों की समस्या नहीं होती है.
दही दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट में जाकर डाइजेशन सही करते हैं. आप दस्त होने पर दही और केले का सेवन भी कर सकते हैं
खिचड़ी नमक और जीरे में बनी हुई मूंग की दाल की खिचड़ी आपके पेट को काफी सुकून देगी. ये काफी हल्की होती है और आसानी से पच जाती है.
हरी सब्जियां हरी सब्जियों में फायबर अच्छी मात्रा में मिलता है जो पेट को काफी सुकून पहुंचाने का काम करता है.
दलिया दलिया का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और खराब पेट जल्दी सही हो जाता है.
सेब सेब अपनी प्रोबायोटिक प्रोपर्टीज के लिए जाना जाता है. ये पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाता है. जिससे गट हेल्दी रहता है
जौ अनाज के जगह जौ के सेवन से भी पेट सही बना रहता है, लेकिन अगर आपको दस्त हो रहे हैं तो जौ और अनाज दोनों के ही सेवन से परहेज करें.