सबसे पहले दो कप धुली हुई उड़द की दाल को रात को पानी में भिगो दें.

Siraj Mahi
Jul 19, 2023


इसके बाद इसे सुबह पानी से निकाल कर बारीक पीस लें.


अब इसमें 1 चम्मच नमक, आधा चम्मच हींग और आधा चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छे से फेंट लें.


इसके बाद इसमें एक चम्मच हरी मिर्च कटी हुई, एक चम्मच हरा धनिया कटा हुआ और 1/4 चम्मच अदरक डालें.


इसके हबाद कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसके बाद दाल के मिक्सचर को गोल करके डालें.


याद रहे कि दाल का मिक्चर को गोल करके डालने से पहले इसमें छेद करना बहुत जरूरी है.


वड़ा को पहले तेज आंच पर फिर धीमी आंच पर तलें.


जब वडे ब्राउन हो जाएं तो इन्हें निकाल कर परोसें.


वडे को नारियल की चटनी या लाल चटनी के साथ खाया जा सकता है.


इसके अलावा इसे सांभर के साथ परोसे तो साउथ इंडियन टेस्ट आएगा.

VIEW ALL

Read Next Story