Vitamin A Deficiency Symptoms ऐसा देखा गया है कि जिन लोगों में विटामिन की कमी होती है उन्हें स्किनसे जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. जैसे पिंपल्स, एक्ने, स्किन का टेक्सचर खराब होना.
Jun 05, 2023
चोट देर में भरती है विटामिन-ए की कमी होने के कारण चोट देर में भरती है. विटामिन-ए कोलाजन के प्रोडक्शन में मदद करता है और कोलाजन स्किन को हेल्दी रखने और चोट को भरने का काम करता है.
बालों का खराब होना विटामिन-ए के लक्षणों में से एक ये भी लक्षण है कि बालों की हेल्थ खराब होने लगती है. बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. इसके साथ ही बाल टूटने की भी समस्या पेश आती है.
इम्यून सिस्टम कमजोर होना विटामिन-ए टी-सेल्स और लिंफोसाइट बनाने में मदद करता है. दोनों ही सेल्स इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी हैं. जिन लोगों में विटामिन-ए की कमी हो जाती है उनका इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है.
प्रेग्नेंसी में दिक्कत एक्सपर्ट्स की मानें तो जिन महिलाओं में विटामिन-ए की कमी होती है. उनको गर्भवति होने में दिक्कत पेश आती है. ये विटामिन औरतों में रिप्रोडक्शन प्रोसेस में काफी मदद करता है.
Vitamin A Food विटामिन-ए रिच फूड की बात करें तो उसमें अंडा, पीली मिर्च, लाल और हरी मिर्च, हरी सब्जियां, गाजर, शकरकंदी, आम, पपीता और आड़ू आदि शामिल है.