Vitamin A Food
विटामिन-ए की कमी होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. ऐसे में आप विटामिन-ए रिच फूड डाइट में शामिल करके इसकी कमी को दूर कर सकते हैं

Sami Siddiqui
Jun 06, 2023

इम्यून सिस्टम
विटामिन-ए की कमी होने पर स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं. इसके साथ ही पाचनक्रिया और इम्यूनसिस्टम में भी गड़बड़ी आने लगती है.

Vitamin A Deficiecy: नाइट ब्लाइंडनेस
आंखों की रोशनी का कम होना या नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या होना विटामिन- की कमी के कारण होता है. ऐसे में विटामिन-ए रिच फूड के बारे में बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं

पपीता
पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए मिलता है. ये पाचनक्रिया को सही करने के लिए तो जाना जाता ही है बल्कि इसे स्किन के लिए भी काफी मुफीद माना जाता है.

गाजर
गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए मिल जाता है. हालांकि ये केवल सर्दियों के मौसम में मार्किट में मौजूद होती है, लेकिन आजकल कई इलाकों में गर्मियों के मौसम में भी गाजर मिल जाती है.

हरी सब्जियां
कई हरी सब्जियों को विटामिन-ए का अच्छा स्रोत माना जाता है. जैसे पालक, ब्रोकली आदि. इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

अंडे
अंडों की योक यानी जर्दी में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए मिलता है. अगर आप इसे खा सकते हैं तो रोजाना एक अंडा अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

दूध
दूध को विटामिन्स का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें विटामिन-ए भी भरपूर मात्रा में मिलता है. हालांकि जिनको स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें डेरी प्रोडक्ट का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है.

तरबूज
गर्मियों का मौसम है और इसमें तरबूज मार्किट में काफी मौजूद रहता है. आप हर रोज एक कटोरी तरबूज का सेवन कर सकते हैं. ये पानी की कमी को दूर करेगा और साथ ही स्किन और दूसरी समस्याओं के लिए भी लाभकारी होगा.

इस बात का रखें ध्यान
विटामिन-ए का सप्लीमेंट लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें. वहीं गर्भवती महिलाएं विटामिन-ए फूड्स या फिर सप्लीमेंट को शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें.

VIEW ALL

Read Next Story