Vitamin B12 Deficiency Symptoms विटामिन बी12 शरीर के लिए काफी अहम है. इसकी कमी होने पर कई शारीरिक दिक्कतें होने लगती हैं. लेकिन विटामिन बी12 की कमी को कैसे पहचानें? आइये जानते हैं.
Sami Siddiqui
Jun 20, 2023
सुईं चुभने जैसा एहसास कई लोगों में देखा गया है कि विटामिन बी12 की मकी होने पर हाथों और पैरों में सुईं चुभने जैसा एहसास होता है. इसके साथ ही हाथों और पैरों में जलन भी रहने लगती है.
मुंह का लाल होना विटामिन बी12 की कमी होने से जुबान और पूरा मुंह लाल हो जाता है. जिसकी वजह से मिर्ची ज्यादा लगती है. वहीं मुंह में छालें होना भी विटामिन बी12 की कमी को दर्शाता है.
पेट से जुड़ी दिक्कतें विटामिन बी12 की जिन लोगों में कमी होती है उन्हें पेट से जुड़ी दिक्कतें रहने लगती है. जैसे दस्त, कब्ज, ब्लोटिंग, गैस आदि.
डिप्रेशन विटामिन बी12 की कमी होने पर डिप्रेशन की समस्या भी होना काफी आम है. विटामिन बी12 की कमी होने से शरीर में सलफर की मात्रा बढ़ती है डिप्रेशन की समस्या पैदा होती है.
सिर दर्द विटामिन बी12 की जिन लोगों में कमी हो जाती उन्हें अकर सिर में दर्द होता है. इस बात की पुष्टि कई रिसर्च में हुई है.
स्किन के कलर में बदलाव विटामिन बी12 की कमी होने पर आयरन लेवल में भी कमी आती है जिसकी वजह से स्किन पीली पड़ने लगती है. हेल्दी रेड ब्लड सेल्स शरीर में नहीं बन पाती है.
थकान रहना थकान रहना विटामिन बी12 की कमी का एक लक्षण है. जिन लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है वह थका हुआ महसूस करते हैं और शाम होते ही उन्हें कोई काम करने का मन नहीं करता है.
मासपेशियों में दर्द मासपेशियों का कमजोर होना और दर्द रहना काफी आम है. विटामिन बी12 की कमी से मसल्स क्रैंप होते हैं.
इरेक्शन में समस्या विटामिन बी12 की कमी होने से पुरुषों में इरेक्शन की समस्या पैदा होती है. ये शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण homocysteine के बढ़ने से होता है