Vitamin B12 Deficiency
विटामिन बी12 एक एसेंशियल विटामिन है. इसकी कमी होने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो जाती हैं. लेकिन विटाबिन बी12 की कमी क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और इसे किस फूड से खत्म किया जाए. आइये जानते हैं

Jun 30, 2023

Vitamin B12 Deficiency Symptoms
विटामिन बी12 की कमी से खून की कमी होने लगती है जिसकी वजह से खाल पीली पड़ने लगती है. इसके अलावा इसकी कमी से पीलिया होने की काफी संभावना रहती है.

थकान और सिर दर्द
विटामिन बी12 की कमी से शरीर में थकान रहती है. इसके अलावा लोग सिर दर्द की समस्या भी फेस करते हैं. कई लोगों को बी13 की कमी माइग्रेन की समस्या भी हो जाती है.

पेट से जुड़ी समस्या
विटामिन बी12 की कमी से दस्त, उल्टी, कब्ज, ब्लोटिंग, गैस और दूसरी समस्याएं जन्म लेती हैं. ये लक्षण बच्चों से लेकर बड़ों तक दोनों में दिखते हैं.

मासपेशियों में दर्द
इसके अलावा विटामिन बी12 की कमी होने से मासपेशियों में दर्द रहता है. मासपेशियां कमजोर होने लगती हैं और तरह-तरह की दिक्कतें पेश आती हैं.

विटामिन बी12 की वजह
विटामिन बी12 की कमी होने की अहम वजह डाइट मानी जाती है. डाइट में भरपूर विटामिन बी12 ना मिलने के कारण ये समस्या जन्म लेती है. इसके लिए आप नीचे बताए गए फूड्स चेक कर सकते हैं.

सर्जरी
जिन लोगों की पेट की सर्जरी हुई है उनके अंदर भी विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें और उसके अनुसार ही चीजों को करें.

आंतों से जुड़ी समस्या
जिन लोगों को आंतों से जुड़ी समस्या होती है उन लोगों में भी विटामिन बी12 की कमी हो जाती है. इसे डॉक्टर की सलाह के बाद सही किया जा सकता है

Vitamin B12 Food
विटामिन बी12 फूड की बात करें तो इसमें रेड मीट, चिकन, लिवर, मछली, अंडा, दूध, चीज़, दही आदि आते हैं. इन चीजों का आप सेवन कर सकते हैं.

विटामिन बी12 सप्लीमेंट
इसके अलावा आप विटामिन बी12 सप्लीमेंट को भी अपनी डाइट में ले सकते हैं. लेकिन इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

VIEW ALL

Read Next Story