Vitamin B12 Deficiency Symptoms विटामिन बी12 शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन है. इसकी शरीर में कमी होने से कई तरह की दिक्कतें पेश आने लगती है. आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
Sami Siddiqui
Jul 03, 2023
थकान और कमजोरी जिन लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है, उनको काफी थकान रहने लगती है और कमजोरी महसूस होती है.
भूख का कम होना कई लोगों में देखा गया है कि विटामिन बी12 की कमी होने से भूख कम लगने लगती है. जिसकी वजह से खाना कम खाया जाता है और शरीर में और ज्यादा समस्याएं पैदा होती हैं.
वजन का कम होना कुछ लोगों में देखा गया है कि विटामिन बी12 की कमी से वजन कम होने लगता है. थकान भी काफी रहती है.
डिप्रेशन विटामिन बी12 की कमी के कारण डिप्रेशन की समस्या भी हो सकती है. अगर किसी को डिप्रेशन के लक्षण दिख रहे हैं तो वह इसकी जांच करा सकता है.
सोचने में समस्या जिन लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है उन्हें ध्यान लगाने में दिक्कत होती है. सोचने की क्षमता पर भी असर पड़ता है.
मुंह में दुखन विटामिन बी12 की कमी से मुंह में दुखन की दिक्कत भी होने लगती है. मुंह अंदर से लाल रहता है, मिर्च ज्यादा लगती है और दुखन भी होती है
सेक्शुअल समस्या इसके अलावा विटामिन बी 12 की कमी होने से सेक्शुअल समस्याएं होती है. जैसे सही अराउज ना होना, क्लाइमेक्स के टाइम पर प्लेजर का महसूस ना होना.
Vitamin B12 Food विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप मीट, चिकन, फिश, पनीर और अंडा आदि का सेवन कर सकते हैं.