Vitamin B12 Deficiency विटामिन बी12 की कमी होने से शरीर में कई बड़े बदलाव आते हैं. इस विटामिन की कमी से कई तरह की शारीरिक समस्याएं होना काफी आम बात है.
Sami Siddiqui
Jun 02, 2023
Vitamin B12 Symptoms and Food अग विटामिन बी12 के लक्षण की बात करें तो इसी कमी होने से सांस फूलती है, कब्ज की समस्या रहने लगती है
मासपेशियों का कमजोर होना, थकान रहना और मूड स्विंग होना. इसके कारण गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहता है,
भूलने की समस्या भूलने की समस्या भी विटामिन बी12 के कारण होती है. तो चलिए जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी को दूर कैसे करें
Vitamin B12 Food विटामिन बी12 की कमी दो तरह से पूरी हो सकती है. पहला फूड और दूसरा सप्लीमेंट्स
सप्लीमेंट सप्लीमेंट को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
मीट विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए मीट एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें अच्छी मात्रा में बी12 मिल जाता है. ध्यान रहे दिन में 100 ग्राम तक ही सेवन करें. अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल की समस्या पैदा कर सकता है.
मछली मछली में अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है. Tuna और Salamon में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन बी12 की मात्रा पाई जाती है. लेकिन भारत में ये मछलियां कम ही बिकती हैं.
डेरी प्रोडक्ट्स अगर आप वेजीटेरियन हैं तो अपनी डाइट में डेरी प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकते हैं. जैसे- दही, पनीर, दूध और चीज आदि. इनमें आपको अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 मिल जाएगा.
अंडे अंडे भी विटामिन बी12 के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. 2 बड़े अंडों जिनका वजन तकरीबन 100 ग्राम हो, उनमें आपको डेली की जरूरत का 46 फीसद विटामिन बी12 मिल जाता है.