Vitamin B12 Food
विटामिन बी12 की कमी के कारण कई तरह की शारीरिक दिक्कतें पेश आने लगती हैं.

Sami Siddiqui
Jun 07, 2023

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
शरीर में कमजोरी, एनीमिया, मासपेशियों का कमजोर होना आदि दिक्कतें विटामिन बी12 की कमी के कारण होती हैं.

विटामिन-बी 12 फूड
ऐसे में हम आपको लिए ऐसी सात चीजें लेकर आए हैं जो भारत में आसानी से मिल जाते हैं और आप इन्हें डाइट में शामिल करके विटामिन बी12 की कमी दूर कर सकते हैं.

चिकन
चिकन में अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है. 100 ग्राम चिरन में तरबीन .4 एमसीजी विटामिन बी12 मिल जाता है.

उबला हुआ अंडा
अंडा विटामिन बी12 का बेहतरीन स्रोत है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी12 और कैल्शियम भी मिलता है. एक अंडे में तकरीबन .6 एमसीजी विटामिन बी12 मिलता है. जो रोजाना की जरूरत का 10 फीसद है.

दही
दही कैल्शियम, मैगनीशियम और विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है. अगर आप रोजाना 200-250 ग्राम दही का रोजाना सेवन करते हैं तो आपको 1.1 एमसीजी विटामिन बी12 आसानी से मिल जाएगा.

दूध
ऐसा माना जाता है कि दूध अपने आप में एक कंपलीट फूड है. अगर आप हर रोज एक कप दूध पीते हैं तो आपको 1,2 एमसीदी विटामिन बी12 मिल जाएगा.

रेड मीट
रेड मीट भी विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें 80 ग्राम में 1.3 एमसीदी विटामिन बी12 मिल जाता है.

सोयाबीन
सोयाबीन को अकसर लोग ना खाना पसंद करते हैं लेकिन ये विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत मानी जाती है. इसमें सही मात्रा में विटामिन बी12 मिल जाता हैय

ओट्स
ओट्स विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. आप इसे दूध के साथ बनाकर इसमें मिलने वाले विटामिन बी12 की मात्रा को बढ़ा सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story