Vitamin B12 Foods
विटामिन बी12 काफी अहम विटामिन होता है. जब इसकी कमी शरीर में होती है तो कई तरह की दिक्कतें पेश आने लगती हैं.

Sami Siddiqui
Jun 21, 2023

Vitamin B12 Deficiency
विटामिन बी12 की कमी से कमजोरी, थकान, बालों का झड़ना, हीमोग्लोबिन का कम होना, सेक्शुअल लाइफ प्रभावित होना ऐसी दिक्कतें पेश आने लगती हैं.

विटामिन बी12 फूड्स
आज हम आपको ऐसे फूड के बारे में बताने वाले हैं जिसमें सबसे ज्यादा विटामिन बी12 पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं.

मछली
कई मछलियों में अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है. जैसे Clam, Mussels, Mackerel, King Crab, Salmon, आदि.

रेड मीट लीवर
इंसानों की तरह जानवर भी अपने लीवर में विटामिन बी12 स्टोर करते हैं. ऐसे में लाल मास विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.

डेयरी प्रोडक्ट
डेयरी प्रोडक्ट्स में भी उचित मात्रा में विटामिन बी12 मिल जाता है. एक कप लो फैट दूध में 1.2 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 मिलता है. वहीं दही में 1.2 माइक्रोग्राम और चीज में 0.9 माइक्रोग्राम.

चिकन लीवर
आपको जानकारी के लिए बता दें चिकन लिवर में भी अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 मिल जाता है. 80 ग्राम चिकन लिवर में तकरीबन 4.7 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 होता है.

अंडे
अंडे से भी आपको रोजाना की जरूरत का 25 फीसद विटामिन बी12 मिल जाता है. लेकिन इसके लिए आपको अंडे की योक खानी होगी क्योंकि उसी से ये विटामिन मिलता है.

विटामिन बी12 सप्लीमेंट
आप विटामिन बी12 सप्लीमेंट को भी अपनी डाइट में रख सकते हैं. लेकिन इसके लिए डॉक्टर की राय लेना बेहद जरूरी है. सप्लीमेंट से ओवर डोज़ होने का खतरा रहता है.

डॉक्टर की राय
अगर आपको किसी तरह की मेडिकल कंडीशन हैं या कोई गर्भवती है तो उसे डाइट में कोई भी चीज शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है.

VIEW ALL

Read Next Story