Vitamin C Deficiency Symptoms
विटामिन-सी शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन है. इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं.

Salaam Tv Digital Team
May 28, 2023


विटामिन-सी को डाइट से आसानी से लिया जा सकता है. आज हम आपको विटामिन-सी की कमी के लक्षण बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं

खुरदुरी, ऊबड़-खाबड़ स्किन
विटामिन-सी शरीर में बनने वाले कोलाजन की प्रोडक्शन को बढ़ाता है. इसकी कमी होने से कोलाजन कम बनता है और स्किन खुरदुरी और डेमैज होने लगती है.

बालों का खराब होना
विटामिन-सी की कमी होने से बालों की पर काफी फर्क पड़ता है. बाल कर्ल होने लगते हैं और इसके साथ बाल टूटने आदी की बी समस्या होती है.

चोट देर से भरती है
विटामिन सी की कमी के कई लक्षणों में से एक लक्षण ये भी है कि जख्म देर में भरते हैं. मिसाल के तौर पर मुंह में जख्म होने पर कई दिन लग जाना विटामिन सी की कमी के लक्षणों में से एक है.

जोड़ों में दर्द
विटामिन-सी कोलाजन के प्रोडक्सन को बढ़ाता है, और ज्वाइंट्स के लिए कोलाजन बेहद जरूरी होता है. शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर ज्वाइंट्स में सूजन आ जाती है और दर्द रहने लगता है

ज्यादा बीमार पड़ते हैं
विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है. विटामिन सी की कमी होने के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होता है जिसकी वजह से आपको इन्फेक्शन जल्दी होने लगते हैं.

कमजोरी और मूड स्विंग
विटामिन-सी की कमी होने पर कमजोरी रहने लगती है और मूड स्किंग होते हैं. हालांकि ये लक्षण डाइट सही करने और एक्सरसाइज आदि से सही हो जात हैं

VIEW ALL

Read Next Story