Vitamin D Foods विटामिन-डी की शरीर में कमी हो जाना काफी आम है. इसकी वजह से काफी लोग परेशान हैं.
Sami Siddiqui
Jun 12, 2023
Vitamin D Deficiency विटामिन-डी की कमी होने पर वजन बढ़ने लगता है, हॉर्मोन लेवल बिगड़ता है, सेक्शुअल लाइफ खराब होती है और सोचने की क्षमता भी कम होने लगती है.
विटामिन-डी की कमी विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए सूरज की रोशनी सबसे बेहतर ऑप्शन है. लेकिन फूड से भी से लिया जा सकता है. आईये जानते हैं विटामिन डी फूड
Vitamin-D Food कुछ मछलियों में विटामिन-डी भरपूर मात्रा में मिल जाता है. जिसमें से Salamon नंबप एक पर है. 100 ग्राम Salamon में 16.7mcg विटामिन डी मिलता है.
मशरूम कुछ लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा लेकिन मशरूम में अच्छी मात्रा में विटामिन-डी मिलता है. 100 ग्राम मशरूम का अगर आप सेवन करते हैं तो इसमें 31.9mcg विटामिन-डी मिल जाता है.
डेरी प्रोडक्ट डेरी प्रोडक्ट जैसे चीज, पनीर, दही, दूध आदि में आपको विटामिन-डी मिल जाता है. हालां इसकी इतनी मात्रा नहीं होती है. 100 ग्राम पनीर में आपको 1.2mcg विटामिन-डी मिल सकता है.
संतरे का जूस संतरे के जूस से भी आपको विटामिन-डी मिल सकता है. अगर आपक 100 एमएल संतरे का जूस पीते हैं तो उसमें 1mcg तक विटामिन-डी मिल जाता है. जो राजाना की जरूरत का 5 फीसद है.
अंडा अगर आप अंडा खा सकते हैं तो काफी अच्छा है. क्योंकि इसमें आपको अच्छी मात्रा में विटामिन-डी मिल जाता है. 100 ग्राम अंडे में तकरीबन 2.2 mcg विटामिन डी मिल जाता है. जो रोजाना की डोज का 11 फीसद है.
विटामिन-डी सप्लीमेंट फूड के अलावा आप डाइट्री सप्लीमेंट से भी विटामिन-डी की कमी को दूर सकते हैं. लेकिन ये डॉक्टर की सलाह लेने पर ही करें. सप्लीमेंट में भारी मात्रा में विटामिन-डी होता है.