Vitamin D Deficiency Symptoms विटामिन-डी शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. इसकी कमी होने से शरीर में अलग-अलग बदलान आने लगते हैं. आज हम आपको विटामिन डी की कमी के लक्षण बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.
Sami Siddiqui
Jul 11, 2023
थकान रहना विटामिन-डी की कमी के अहम लक्षणों में से एक लक्षण ये भी है कि शरीर में थकान रहने लगती है. शाम आने तक शरीर एकदम थका हुआ महसूस करता है.
नींद की समस्या नींद की समस्या होना भी विटामिन डी की कमी का एक लक्षण है. जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है उन्हें बेहद कम नींद आती है और बार-बार नींद उचटती रहती है
मासपेशियों में दर्द मासपेशियों और हड्डियों में दर्द महसूस होना भी विटामिन डी की कमी को दर्शाता है. अगर आपको लगातार ऐसा हो रहा है विटामिन डी की जांच कराएं.
डिप्रेशन विटामिन डी की कमी के कारण हार्मोन में भी गड़बड़ी होती है जिसकी वजह से कुछ लोगों में डिप्रेशन की समस्या भी हो जाती है.
बालों का झड़ना बालों का झड़ना विटामिन डी की कमी के कारण भी होता है. अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो विटामिन डी का टेस्ट कराएं.
मासपेशियों का कमजोर होना विटामिन डी की कमी के कारण मासपेशियां कमजोर होने लगती हैं. जिसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस होती है.
सेक्शुअल हेल्थ विटामिन डी की कमी होने पर सेक्शुअल हेल्थ भी प्रभावित होती है. कई लोगों में देखा गया है कि विटामिन डी की कमी से कामेच्छा कम हो जाती है.
ये 3 लक्षण भी दिखते हैं भूख ना लगना, जल्दी-जल्दी बीमार पड़ना और स्किन में पीला पन विटामिन डी के अहम लक्षण हैं.
Vitamin D Food विटामिन डी आपको मछली जैसे सैलमन, ट्राउट, ट्यूना, और मैकरेल में मिल जाता है. इसके अलावा ये अंडे की पीले हिस्से, मटन और फिश लिवर में मिलता है,