Vitamin D Deficiency
विटामिन डी की कमी होने से शरीर में अलग-अलग लक्षण दिखने लगते हैं. जिनके बार में हम आपको जानकारी देने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.

Sami Siddiqui
Aug 07, 2023

थकान
थकान सबसे अहम लक्षणों में से एक है. विटामिन-डी की कमी होने पर थकान रहती है और शाम आते-आते शरीर पूरी तरह से निढाल हो जाता है.

मासपेशियां
विटामिन-डी की कमी होने पर मासपेशियां कमजोर होने लगती हैं. जिसकी वजह से शरीर में अजीब सी बेचैनी रहती है.

नींद ना आना
जिन लोगों के अंदर विटामिन-डी की कमी होती है अकसर उन्हें नींद कम आती है और सुबह उठते वक्त थकान महसूस होती है.

दर्द
मासपेशियों में दर्द होता है. थोड़ा सा काम करते ही मासपेशियों में दर्द होने लगता है और जल्दी थकान होने लगती है.

घबराहट
कई बार आप घबराहट महसूस करते हैं और कुछ भी काम करने का मन नहीं करता है.

Vitamin D Food
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप मछली, फ्लैक्स सीड्स, अंडे और मशरूम का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा धूप बेहतरीन ऑप्शन है.

विटामिन-डी धूप से कैसे लें?
सुबह के वक्त बनियान और शॉर्ट्स में धूप में आधा घंटा बैठने से आप विटामिन-डी की कमी को दूर कर सकते हैं.

Vitamin D Benefits
विटामिन- डी शरीर में पूरी मात्रा होने पर आपको शरीर में ये बदलाव देखने को मिलेंगे.

मासपेशियां
मासपेशियां और हड्डियां मजबूत होने लगेंगी, इसके साथ ही थकान कम महसूस होगी.

वजन
आप आसानी से वजन घटा और बढ़ा सकेंगे. मेटाबोलिक रेट सुधर जाएगा.

VIEW ALL

Read Next Story