Vitamin D Deficiency
शरीर में विटामिन डी की कमी को कैसे पहचानें और किन फूड्स से इसकी कमी को दूर करें? आइये जानते हैं.

Sami Siddiqui
Aug 31, 2023

सबसे अहम लक्षण
विटामिन डी की कमी होने पर सबसे पहला लक्षण थकान है. शरीर दिन भर काफी थका महसूस करता है और खूब आलस आता है.

सुबह उठने में समस्या
सुबह उठते वक्त थकान रहती है और अच्छी खासी नींद लेने के बाद भी लगता है नींद पूरी नहीं हुई.

तीसरा बड़ा लक्षण
तीसरा सबसे बड़ा लक्षण है कि व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमार पड़ता है. कोई भी शारीरिक दिक्कत देर में सही होती है

बालों का झड़ना
विटामिन- डी की कमी से बाल झड़ने लगते हैं.

मासपेशियां
विटामिन-डी की कमी होने पर मासपेशियां कमजोर होने लगती है. मेहनत का काम करते ही अकसर दर्द हो जाता है.

वजन का बढ़ना
विटामिन डी शरीर में घटते ही कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है.

Vitamin D Foods
विटामिन- डी की कमी को दूर करने के लिए आप अंडा, मछली, मशरूम, गाय का दूध, चीज और सोया दूध का सेवन कर सकते हैं.

इन चीजों से भी मिलता है
धूप से आप भरपूर मात्रा में विटामिन डी ले सकते हैं. इसके लिए आपको 6-7 बजे के बीच आधा घंटा धूप में खड़ा होना होगा.

विटामिन डी सप्लीमेंट
विटामिन डी की कमी होने पर आप सप्लीमेंट का भी सेवन कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए डॉक्टर की राय जरूर लें.

VIEW ALL

Read Next Story