Vitamin D Deficiency विटामिन-डी की कमी के बारे में अकसर कम लोग बात करते हैं. लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है.
Salaam Tv Digital Team
May 26, 2023
विटामिन-डी की कमी के लक्षण विटामिन-डी की कमी के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा होती हैं. ऐसे में आज हम आपको विटामिन-डी की कमी के लक्षण बताने वाले हैं.
वजन का बढ़ना विटामिन डी की कमी से वजन बढ़ने लगता है. विटामिन-डी की कमी के कराण बेली फैट की समस्या भी हो सकती है.
मासपेशियां विटामिन-डी की कमी के लक्षणों में से एक लक्षण ये भी है कि मासपेशियां कमजोर होने लगती हैं. जिसकी वजह से इंसान जल्दी थकने लगता है. भारी काम करते ही हाथों-पैरों में दर्द हो जाता है.
थकान जिन लोगों के शरीर में विटामिन-डी की कमी होती है. उन्हें थकान ज्यादा होती है. वह जल्दी थक जाते हैं और शाम आते-आके उन्हें शरीर का एनर्जी लेवल एकदम डाउन हो जाता है.
डिप्रेशन विटामिन डी की कमी के कारण लोगों को मूड स्विंग ज्यादा होते हैं. इसके साथ ही डिप्रेशन में जाने का भी खतरा बन जाता है.
हॉर्मोन लेवल बिगड़ना विटामिन डी की कमी के कारण शरीर में हॉर्मोन लेवल बिगड़ने लगता है. पुरुशों में टेस्टोस्टेरोन लेवल का कम होना विटामिन डी की कमी की निशानी है
सेक्स डिजायर कम होना कई लोगों में देखा गया है कि विटामिन-डी की कमी के कारण सेक्शुअल डिजायर कम होने लगता है.