Vitamin D Deficiency विटामिन डी की शरीर में कमी होना काफी नॉर्मल बात है. इसके लिए लोग विटामिन डी से भरूर फूड (Vitamin D Food) लेते हैं, या फिर सप्लीमेंट का सेवन करते हैं.
Sami Siddiqui
Jun 24, 2023
Vitamin D Deficiency Symptoms विटामिन डी की कमी के लक्षण की बात करें तो इससे सेक्शुअल लाइफ पर गलत प्रभाव पड़ता है और साथ ही बाल झड़ना, थकान रहना, मासपेशियों में दर्द आदि की
समस्या होती है.
विटामिन डी टॉक्सिसिटी लेकिन क्या हो अगर आप विटामिन डी का ओवर डोज कर लें. आइये जानते हैं इसके लक्षण और इससे कैसे बचा जाए.
Vitamin D Toxicity ओवर डोज़ होने से शरीर में विटामिन डी की टॉक्सिसिटी हो जाती है. जिसकी वजह से तरह-तरह की समस्याएं आने लगती हैं. हम इसके बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं.
खून में कैल्शियम विटामिन डी की टॉक्सीसिटी होने से ब्लड में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है. जिसे हाईपरकैल्सीमिया भी कहते हैं.
उल्टियां और वीकनेस कैल्शियम की मात्रा बढ़ने से कमोजीर होती है औऱ उल्टियां होनी शुरू हो जाती हैं. इलके इसके अलावा बार-बार पेशाब आता है.
हड्डियों में दर्द किडनी की समस्या जब ये समस्या बढ़ती है तो किडनी प्रोब्लम्स होने लगती हैं और साथ ही हड्डियों में दर्द रहता है. इसके अलावा किडनी में पथरी भी बन जाती है.
कैसे करें बचाव हमेशा विटामिन डी का सप्लीमेंट लेने से पहले ब्लड टेस्ट कराएं और डॉक्टर की गाइडेंस में ही इसका सेवन करें.
समय का रखें ध्यान इसके अलावा विटामिन डी सप्लीमेंट लेने के समय का खासतौर पर ध्यान रखें. डॉक्टर के बताए हुए वक्त पर ही लें. समस्या पेश आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.