Vitamin D Deficiency Symptoms विटामिन डी की शरीर में कमी होने के कारण कई तरह की क्रियाएं हैं जो सही तरह नहीं चलती हैं. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.
Jun 20, 2023
शादीशुदा पुरुषों में गलत प्रभाव विटामिन डी की कमी के कारण शादीशुदा पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ पर काफी असर पड़ता है. विटामिन डी की कमी के कारण टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने लगता है. जिससे परफॉर्मेंस में कमी आती है.
थकान जिन लोगों में विटामिन डी की कमी रहती है अकसर उनको थकान जल्दी होती है. थोड़ा काम करते ही उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है. शाम तक शरीर पूरी तरह से थक जाता है.
बालों का झड़ना विटामिन डी बालों की हेल्थ में भी अहम योगदान देता है. जब ये विटामिन शरीर से कम होने लगता है तो बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं. हालांकि विटामिन-डी की कमी दूर होने पर हेयर लॉस रुक जाते है.
बीमार पड़ना जिन लोगों में विटामिन डी की कमी हो जाती है उनकी इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है वह बार बार बीमार पड़ने लगते हैं. विटामिन डी कमी जांचने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है.
भूख ना लगना विटामिन डी की कमी होने पर भूख कम हो जाती है. कई लोगों का खाने की खुशबू से भी जी मचलाता है. हालांकि लीवर में इन्फेक्शन के कारण भी ऐसा होता है.
हड्डियों का कमजोर होना विटामिन डी कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. ये कैल्शियम के एब्जॉर्बशन में अहम भूमिका निभाता है. जिन लोगों में विटामिन-डी कमी होती है उन्हें अकसर फ्रैक्चर भी जल्दी होता है.
चोट का देर से भरना विटामिन-डी कोलाजन प्रोडक्शन में मदद करता है. जब विटामिन-डी की कमी शरीर में हो जाती है तो चोट देर से भरती है.
डिप्रेशन कई लोगों में देखा गया है कि विटामिन-डी की कमी के कारण डिप्रेशन की भी शिकायत होती है. इस विटामिन की कमी होने पर शरीर में हॉर्मोनल लेवल बिगड़ जाता है. जिसकी वजह से ऐसा होता है.
सेक्शुअल हेल्थ विटामिन-डी की कमी के कारण महिलाओं की सेक्शुअल हेल्थ भी काफी प्रभावित होती है. जिन लोगों को ऐसा हो रहा है वह विटामिन डी की जांच करा सकते हैं.
बच्चों में लक्षण बच्चों में विटामिन डी की कमी से थकान रहती है और दातों से जुड़ी समस्या होने लगती है. इसके अलावा बच्चों का विकास देर में होता है.