व्हीट जर्म ऑयल व्हीट जर्म ऑयल में अच्छी मात्रा में विटामिन ई मिल जाता है. एक चम्मच में दिन भर की जरूरत का तकरीबन 135 फीसद विटामिन ई मिलता है.
Sami Siddiqui
Jun 23, 2023
बादाम बादाम में भी अच्छा खासा विटामिन ई मिल जाता है. अगर आप दिन भर में 15-20 बादाम खाते हैं को उसमें आपको 7.3 मिलिग्राम तक विटामिन ई मिलता है
सूरजमुखी के बीज सूरजमुखी को विटामिन ई का पावरहाउस भी कहा जाता है. आप इन्हें सलाद, शेक्स आदि मं मिक्स करके खा सकते हैं.
पीनट बटर पीनट बटर में अच्छी मात्रा में विटामिन ई मिल जाता है. अगर आप दो चम्मच पीनट बटर खाते हैं तो इसमें आपको दिन भर की जरूरत रा 18 फीसद विटामिन ई मिल जाता है.
एवाकाडो एवाकाडो को भी विटामिन ई का अच्छा स्रोत माना जाता. लेकिन ये भारत में कम ही आता है. एक एवाकाडो में लगभग दिन भर की जरूरत का 40 फीसद विटामिन-ई होता है.
मछली अगर आप नॉन वेज खा सकते हैं तो मछली विटामिन ई का अच्छा स्रोत है. इसे आप हफ्ते में दो बार डाइट में रख सकते हैं.
लाल शिमला मिर्च लाल रंग की शिमला मिर्च भी विटामिन ई का अच्छा स्रोत मानी जाती है. इसे आप सलाद, बिरयानी या फिर सब्जी बना कर खा सकते हैं.
Vitamin E Benefits अगर विटामिन ई के फायदे की बात करें तो ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. इससे आप कम बीमार पड़ते हैं.
आंखों के लिए फायदेमंद इसके अलावा विटामिन ई आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है. ये उम्र के साथ आने वाले गलत प्रभावों को कम करता है.
दिमाग के लिए फायदेमंद इसके अलावा विटामिन ई दिमााग के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. कई एक्सपर्ट्स अल्जाइमर के पेशेंट्स को विटामिन ई देते हैं.
स्किन के लिए फायदेमंद इसके अलावा विटामिन ई स्किन के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. ये ग्लो लाने का काम करता है