How To Gain Weight वजन बढ़ाने के लिए बेहतरीन तरीका कैलोरीज काउंट करना होता है. लेकिन ये हर कोई नहीं कर पाता है.
Sami Siddiqui
May 30, 2023
वजन कैसे बढ़ाएं ऐसे में हम आरके लिए कुछ ऐसी तकनीक लेकर आए हैं जिन्हें करके आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं
हाई कैलोरीज फूड अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करें जिनमें हाई कैलोरीज होती हैं. ऐसे में आप कम खाकर भी अच्छी खासी कैलोरीज ले पाएंगे. हाई कैलोरीज फूड में पनीर, अंडा, चीज, ब्रेड, रोटी, चावल, रेड मीट आदि आते हैं.
हफ्ते में करें ये काम घर पर डिजिटल वेट मशीन लाकर रखें. हफ्ते में खाली पेट वजन नापना शुरू करें. अगर आपको हफ्ते में आपके वजन में 300-400 ग्राम का इजाफा मिलता है तो आप सही डायरेक्शन में हैं. नहीं बढ़ता है को मील में इजाफा करें
एक महीना होने पर करें ये काम एक महीना होने पर अपनी डाइट में कोई एक चीज और शामिल करें. या फिर मौजूदा डाइट की तादाद को थोड़ा बढ़ा लें. ऐसा करने से आपकी कैलोरीज वजन के हिसाब से फिर बढ़ जाएंगे और आपका वजन बढ़ना नहीं रुकेगा.
पेट को रखें हेल्दी अकसर लोगों को वजन बढ़ाने के दौरान पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में आपको अपने पेट को हेल्दी रखने की जरूरत होगी. जिसके लिए आप डाइट में दही, केला, ओट्स आदि चीजें शामिल कर सकते हैं.
नाश्ता ना करें स्किप अगर आको सुबह नाश्ता ना करने की आदत है तो ये गलत है. रोजाना नाश्ता किया करें. जिसमें रोटी, हो व्हीट ब्रेड, और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन किया करें. नाश्ता हमेशा हेवी करना चाहिए.