Weight Gain Food काफी लोग अंडरवेट हैं और वजन बढ़ाने की ख्वाहिश रखते हैं. ऐसे में उन्हें हमेशा वजन बढ़ाने वाले फूड्स की तलाश रहती है.
Sami Siddiqui
Jun 26, 2023
वजन बढ़ाने में मदद करेंगे ये फूड अब हम आपके लिए कुथ ऐसे फूड्स लेकर आए हैं जो आपकी वजन बढ़ाने में मदद करेंगे. ये सभी फूड हाई कैलोरीज हैं, जो लेने से आपको काफी फर्क दिखाई देगा
चीज़ चीज़ एक हाई कैलोरी फूड है. इसमें अधिक मात्रा में फैट और प्रोटीन मिलता है, 110 ग्राम चीज में 348 कैलोरीज मिलती हैं. जिसमें 24 ग्राम प्रोटीन और 25 ग्राम फैट मिलता है.
पनीर पनीर भी हाई कैलोरी फूड में शुमार होता है. 100 ग्राम पनीर में 250 कैलोरीज होती हैं और 18 ग्राम प्रोटीन और लगभग 20 ग्राम फैट होता है.
मूंगफली मूंगफली वेट गेन के दौरान बेहतरीन फूड है. अगर आप 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं तो आपको इसमें 567 कैलोरीज मिल जाती हैं. वहीं 25 ग्राम प्रोटीन और 49 ग्राम फैट मिल जाता है.
केले का शेक केले का शेक वजन बढ़ाने में काफी मदद करेगा. ये दिन भर की कैलोरीज को बढ़ाने में एक सप्लीमेंट का काम करेगा. एक ग्सास बनान शेक में 228 कैलोरीज मिल जाती है.
रोटी अकसर रोटी को लोग कम आंकते हैं. लेकिन रोटी हाई कैलोरी फूड में शुमार होती है. चार मीडियम साइज चपाती 341 कैलोरीज मिल जाती हैं. ये कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है.
दूध दूध को एक पूरा मील समझा जाता है. एक ग्लास दूध में 168 कैलोरीज होती हैं और कई तरह के विटामिन और मिनिर्स भी मिल जाते हैं.
मीट मीट प्रोटीन और फैट का अच्छा सोर्स है. 100 ग्राम मटन में 200 कैलोरीज मिल जाती हैं. इसके अलावा अच्छी मात्रा में फैट मिलता है.
आलू आलू कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है और वजन बढ़ाने में काफी मदद करता है. 100 ग्राम आलू में 97 कैलोरीज मिल जाती हैं.