Weight Loss Myths
काफी लोग फैट लॉस करना चाहते हैं या फिर कर रहे हैं.

Sami Siddiqui
Sep 15, 2023


लेकिन फैट लॉस करने के लिए लोग ऊट-पटांग तरीके आज़माते हैं.


ऐसे में हम आपके लिए फैट लॉस के 7 मिथक लेकर आए हैं. तो चलिए जानते हैं

वेट लॉस ड्रिंक
ऐसी कोई ड्रिंक नहीं होती है जो आपका वजन कम कर सके. वजन कम होना आपकी दिन भर की कैलोरीज पर निर्भर करता है

वेट लॉस फूड
इसके साथ ही न ही कोई ऐसा खाना है जो आपका वजन घटा सके.

एक महीने में 8 किलो कम?
एक नॉर्मल इंसान एक महीने में 3-4 किलो वजन घटा सकता है. इससे ज्यादा घटाना अनहेल्दी है और समस्या पैदा कर सकता है.

पेट की एक्सरसाइज
पेट की एक्सरसाइज करने से पेट कम नहीं होता है, पूरे शरीर से धीरे-धीरे फैट गायब होता है.

खाली पेट एक्सरसाइज
खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन कम होने का कोई लेना देना नहीं है. आप अगर साधारण तरीके से एक्सरसाइज करेंगे तो यह असरदार होगी

तेजी से होगा वजन कम
वजन कम करने के दौरान आपको अलग-अलग फेज से गुजरना होगा. किसी महीने आपका वजन कम नहीं होगा और किसी महीने बेहद कम रिजल्ट मिलेगा.

कार्बोहाइड्रेट दुश्मन
ये बहुत बड़ा मिथक है कि फैट लॉस के दौरान आप आलू, रोटी, चावल आदि नहीं खा सकते हैं. हमरे शरीर को हेल्दी रहने के लिए कार्ब्स की बहुत जरूरत होती है जो इन्हीं चीजों से मिलता है.

VIEW ALL

Read Next Story