Diabetes Symptoms डायबिटीज के लक्षण बताने से पहले आपको बता दें ये बीमारी दो तरह की होती है. डाइयबिटीज टाइप-1 और डायबिटीज टाइप-1
Sami Siddiqui
Jun 25, 2023
डायबिटीज टाइप-1 इस तरह की डायबिटीज में इंसुलिन ना के बराबर या फिर बनता ही नहीं है. जिसकी वजह से शुगर लेवल कम नहीं होता है और इंसुलिन इंजेक्शन लेने होते हैं.
डायबिटीज टाइप-2 डाइबिटीज टाइप-2 में आपके शरीर में इंसुलिन कम मात्रा में बनता है. ऐसे में सही डाइट और एक्सरसाइज से इसे मैंटेन किया जा सकता.
डायबिटीज के लक्षण बार बार पेशाब आना, प्यास ज्यादा लगना और वजन का अचानक कम या ज्यादा होना डायबिटीज के लक्षण हैं.
हाथों पैरों का सुन होना इसके अलावा भूख ज्यादा लगती है, हाथों पैरों का सुन्न होना, ड्राई स्किन भी डायबिटीज के लक्षण हैं.
जख्म जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है उनके जख्म देरी से भरते हैं. इसके अलावा इन्फेक्शन काफी ज्यादा होता है.
What is Diabetes क्या होती है डायबिटीज? डायबिटीज एक तरह की बीमारी है जिसमें शरीर इंसुलिन या तो कम या फिर बिलकुल बनाना बंद कर देता है. जिसकी वजह से शुगर लेवल हाई होता है.
डायबिटीज मैनेज कैसे करें? डायबिटीज मैंटेन करने के लिए आपको ये जानना जरूरी है कि आपको किस तरह की डायबिटीज है. ऐसे में ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह लें और सही डाइट लें.
डायबिटीज के लिए डाइट डायबिटीज पेशेंट्स को अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम रखनी चाहिए. खाने में सलाद और हरी सब्जियों का खूब सेवन करना चाहिए. फायबर से भरपूर चीजें आपके लिए फायदेमंद हैं.
DISCLAIMER ध्यान दें किसी भी नुस्खे या फिर सलाह को आजमाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की राय जरूर लें