हाई ब्लड प्रेशर
भारत में होने वाली कुल मौतों में से 28% दिल की बीमारी से होती हैं और दिल की बीमारी की एक बड़ी वजह हाई ब्लड प्रेशर है.

Hussain Tabish
Sep 27, 2023

दिल के मरीज़
आईसीएमआर के 2023 के डाटा के मुताबिक इस वक़्त भारत में 31 करोड़ से ज्यादा लोगों को हाई ब्लड प्रेशर है. जबकि WHO के 2019 के डाटा में ये संख्या 19 करोड़ के लगभग है.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल
जिनका ब्लड प्रेशर 140/90 से ज्यादा रहता है वो हाईब्लड प्रेशर के मरीज माने जाते हैं. भारत में केवल 15 प्रतिशत मरीजों का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.

नमक
ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में नमक का अहम् रोल है. एक वयस्क को दिन भर में 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए. बच्चों को लगभग 3 ग्राम, लेकिन सभी इससे दो से तीन गुना ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं.

मोटापा
मोटे लोग, पुरुष, और गांवों में रहने वाले लोगों में नमक का इस्तेमाल ज्यादा पाया गया है. अगर सभी लोग 5 ग्राम से कम नमक के नियम को मानने लगें तो हाई बीपी से होने वाली मौतों में 25% की कमी आ सकती है.

डायबिटीज़
इस समय गांव में हर पांच में से एक व्यक्ति ब्लड प्रेशर का मरीज है, और हर 20 में से एक को डायबिटीज़ हो चुकी है.

चटनी
खाने से भुजिया, पापड़, अचार, चटनी, चिप्स, मसाला डोसा, पाव भाजी, छोले भठूरे और अन्य डिब्बा बंद खाद पदार्थों को बहार निकल दिया जाए तो ब्लड प्रेशर कि समस्या को कम किया जा सकता है.

नमकीन
नई रिसर्च के मुताबिक एक तिहाई भारतीयों को पता है कि वो ज्यादा नमक खा रहे हैं, लेकिन उन्हें ना तो इससे होने वाले नुकसान का अंदेशा है और न ही वो ये समझ पा रहे हैं कि ये नमकीन आदत जानलेवा साबित हो रही है.

शराब
तंबाकू का सेवन, शराब, धूम्रपान, मोटापा, आलस, फिजीकली एक्टिव नहीं रहना और कसरत नहीं करना भी हाईबीपी के कारण हैं.

VIEW ALL

Read Next Story