UP के इस हिस्सों को क्यों कहा जाता है गन्ना बेल्ट, जानें किस नबंर पर है गेहूं की खेती

Tauseef Alam
May 15, 2024


इंडिया एक कृषि प्रधान मुल्क है, यहां के हर राज्य में किसी न किसी फसल की खेती होती है.


यहां कोई न कोई राज्य किसी न किसी फसल की खेती के लिए जाना जाता है. इस प्रकार यूपी में भी कई फसलों की खेती की जाती है.


अगर उत्तर प्रदेश में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की बात करें, तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में सबसे ज्यादा गेहूं की खेती की जाती है.


भारत में गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है. वहीं, करीब 80 लाख हेक्टेयर गेहूं की खेती यूपी में होती है. जिसमें करीब 350 लाख टन गेहूं का उत्पादन होता है.


इसके बाद दूसरे नंबर पर गन्ना की खेती की जाती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में लगभग 50 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर लगभग 900 लाख टन गन्ने का उत्पादन होता है.


उत्तर प्रदेश के पश्चिम यूपी में लगभग 65 फीसद गन्ने का उत्पादन होता है. इस एरिया में मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, और बुलन्दशहर जैसे जिलों के नाम शामिल है.


वहीं, राज्य में चावल की खेती की बात की जाए, तो यूपी में चावल की खेती तीसरे स्थान पर है. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में चावल की खेती का क्षेत्रफल करीब 30 लाख हेक्टेयर है और उत्पादन करीब 150 लाख टन है.


चावल की खेती राज्य के पूर्वी और उत्तरी जिलों में होती है. इसके अलावा यूपी की दूसरे प्रमुख फसलों में दलहन, तम्बाकू, आलू, तिलहन, मक्का, सोयाबीन, तरबूज आदि फसलें शामिल हैं.

VIEW ALL

Read Next Story