)
Russian Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं. जेलेंस्की ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो संदेश में इन लोगों को ‘‘योद्धा’’ बताया. उन्होंने कहा कि हमले में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं.
इसके अलावा उन्होंने इस युद्ध में किसी का साथ न मिलने की बात भी कही. राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश को रूस से लड़ने के लिए छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा, "हमारे साथ लड़ने के लिए कौन खड़ा है? मुझे कोई नहीं दिख रहा है. यूक्रेन को नाटो सदस्यता की गारंटी देने के लिए कौन तैयार है? हर कोई डरता है.
जेलेंस्की ने कहा कि रूस का दावा है कि वह सिर्फ फौजी ठिकानों पर हमला कर रहा है लेकिन आवासीय क्षेत्रों पर भी हमला किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘ वे लोगों को मार रहे हैं और शहरी इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं. यह गलत है और इसकी माफी कभी नहीं मिलेगी.
राष्ट्रपति ने कहा कि ओडेसा क्षेत्र के जमीनयी द्वीप के सभी सीमा रक्षक बृहस्पतिवार को मारे गए. यूक्रेन की सीमा सुरक्षा सेवा ने तड़के बताया कि रूस ने द्वीप को अपने कब्जे में ले लिया है.
गौरतलब है कि रूस ने दावा किया है कि उसने हमले के पहले दिन यूक्रेन में 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट किया है. इस हमले के कारण यूक्रेन के लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर हो रहे हैं. दरअसल कल रूस ने यूक्रेन (Ukraine) पर अपने पूरे सैन्य बल के साथ हमला कर दिया है.
Zee Salaam Live TV: