)
नई दिल्ली: कई बार ऐसा मामले सामने आते हैं जिसे जानकर काफी हैरानी होती है. दरअसल एक महिला अपने कैदी दोस्त से मिलने पहुंची थी. बातचीत खत्म हुई तो महिला ने कैदी को किस किया. जिसके कुछ वक्त बाद उस कैदी की मौत हो गई. महिला पर हत्या का आरोप है और उसे गिरफ्तार कर लिया है.
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला अमेरिका का है. टेनसी की जेल में एक जोशुआ ब्राउन नाम के एक कैदी से उसकी दोस्त रेचल डोलार्ड मिलने पहुंची. जैसी ही यह मुलाकात पूरी हुई तो महिला ने शख्स को किस किया. इस दौरान उसने कैदी के मुंह में मेथैंफेटामीन नाम का एक ड्रग डाल दिया. जिसके बाद ब्राउन यह पूरा ड्रग एक साथ निकल गया.
जैसे ही वह मुलाकात करके वापस पहुंचा तो उसकी तुरंत मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रह का वजन करीब 14 ग्राम था. कैदी की मौ के बाद महिला को अरेस्ट कर लिया गया है. टेनसी डिपॉर्टमेंट ऑफ करेक्शन (TDOC) ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है. मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार रेचल को टेनसी डिपॉर्टमेंट ऑफ करेक्शन ने हिकमैन काउंटी जेल में रखा हुआ है.
जानकारी के अनुसार जोशुन ब्राउन ड्रग्स के मामले में दोषी पाया गया था और उसे 11 साल की सजा सुनाई गई थी. जो 2029 में खत्म हुई थी. अधिकारियों ने बताया इससे पहले भी रेचल फरवरी के महीने में भी ब्राउन को ड्रग्स दे चुकी है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस बात को कुबूल भी किया है.
यह हादसा पेश आने के बाद टेनसी डिपॉर्टमेंट ऑफ करेक्शन (TDOC) का बयान आया है उन्होंने कहा कि अब हमारी जेल में कानून व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा. कैदियों से मिलने वालों की सख्ताई से जांच की जाएगी. ताकि फिर कोई ऐसा हादसा ना पेश आए.