Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1032209

विवादों में बाबा रामदेव, नेपाल में बिना पंजीकरण के संचालित चैनलों पर होगी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब पतंजलि नेपाल में विवादों में आया हो. इससे पहले जून में हिमालयी राष्ट्र ने कोरोनिल किट पर प्रतिबंध लगा दिया था.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नेपाल: नेपाल में योग गुरु रामदेव के स्वामित्व वाले दो टेलीविजन चैनलों को बिना पंजीकरण के संचालित किए जाने के बाद हंगामा हो गया है. शुक्रवार को शेर बहादुर देउबा ने रामदेव, आचार्य बालकृष्ण की उपस्थिति में दो चैनलों - आस्था नेपाल टीवी और पतंजलि नेपाल टीवी का लांच किया था.

सूचना और प्रसारण विभाग के महानिदेशक गोगोन बहादुर हमाल ने कहा कि, नेपाली कानून के अनुसार मीडिया क्षेत्र में विदेशी निवेश प्रतिबंधित है. हमें इन दो टेलीविजन चैनलों को पंजीकृत करने के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि यह चैनल बिना पूर्व स्वीकृति के प्रसारण शुरू किए गए इस पर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के राज्यपाल का बड़ा बयान- दोबारा आ सकता है कृषि कानून, अभी समय अनुकूल नहीं 

Add Zee News as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि बहुराष्ट्रीय कंपनी पतंजलि ने उन दो चैनलों में निवेश किया है, जहां रामदेव और आचार्य बालकृष्ण मुख्य प्रवर्तक हैं. नेपाली कानून के अनुसार, मीडिया और फिल्म क्षेत्रों में विदेशी निवेश की अनुमति नहीं है.

लेकिन अगर किसी विदेशी टेलीविजन चैनल को नेपाल से संचालित करने की जरूरत है, तो उसे सभी आवश्यक कानूनी और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करना चाहिए.

यह पहली बार नहीं है जब पतंजलि नेपाल में विवादों में आया हो. इससे पहले जून में हिमालयी राष्ट्र ने कोरोनिल किट पर प्रतिबंध लगा दिया था.

ZEE SALAAM LIVE TV:

TAGS

Trending news