)
काबुल/मोहम्मद हम्माद: अफ़ग़ानिस्तान के सूबा नंगरहार में सनीचर के रोज़ हुए बम धमाके में आईसीसी के लिए अंपायरिंग करने वाले बिस्मिल्लाह जान शिनवारी की मौत हो गई. बम धमाके में बिस्मिल्लाह समेत उनके परिवार के 7 मेंबर्स की भी मौत हुई. 36 साल के बिस्मिल्लाह शिनवारी 2017 में ग़ाज़ा अमानुल्लाह रीजनल वनडे में अंपायरिंग कर चुके हैं और 2017-18 में शाह अब्दाली चार रोज़ा टूर्नामेंट के साथ साथ उन्होंने कई आलमी मुक़ाबलों में भी अंपायरिंग का काम अंजाम दे चुके हैं.
नंगहार के तुर्जुमान (प्रवक्ता) अताउल्लाह खूगयानी ने धमाके की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस स्टेशन में दाखिल होने की कोशिश में दहशतगर्दों ने नंगरहार सूबे के ज़िला शिनवाली में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर धमाका किया. इस दौरान बिस्मिल्लाह समेत उनके परिवार के सात अफ़राद की मौत वाक़े हो गई. लोकल मीडिया के मुताबिक इस बम धमाके में कम से कम 15 अफ़राद की मौत और करीब 30 से ज़्यादा लोग ज़ख़्मी हो गए हैं. ताहाल किसी दहशतगर्द तंज़ीम ने इस हमले के ज़िम्मेदारी नहीं ली है.
Zee Salaam LIVE TV