New York supermarket Mass shooting: पुलिस ने बताया कि हमलावर ने ढाल के तौर पर कवच धारण कर रखा था. उसने एक हेलमेट भी पहन रखा था, जिस पर लगे कैमरे से उसने घटना का सीधा प्रसारण किया.
Trending Photos
)
बफेलो: सेना की वर्दी पहने 18 वर्षीय श्वेत युवक ने अमेरिका के बफेलो शहर के एक सुपरमार्केट में शनिवार को राइफल से अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन दूसरे घायल हो गए. अधिकारियों ने इसे ‘नस्ली भावना से प्रेरित हिंसक चरमपंथ’ करार दिया है.
पुलिस ने बताया कि हमलावर ने ढाल के तौर पर कवच धारण कर रखा था. उसने एक हेलमेट भी पहन रखा था, जिस पर लगे कैमरे से उसने घटना का सीधा प्रसारण किया. खबरों के मुताबिक, हमलावर ने टॉप्स
ये भी पढ़ें: क्या लड़के जानते हैं, लड़कियों को पीरियड्स में क्या क्या चीजों की जरूरत पड़ती है?
पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने से पहले हमलावर ने 11 अश्वेत और दो श्वेत लोगों को गोली मारी। बाद में वह एक न्यायाधीश के समक्ष पेश हुआ और उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करती हूं कि यह शख्स, यह श्वेत वर्चस्ववादी, जिसने एक निर्दोष समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध को अंजाम दिया है, वह अपनी बाकी की पूरी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे काटेगा.'
हमलावर की पहचान दक्षिण-पूर्वी बफेलो से करीब 320 किलोमीटर दूर स्थित न्यूयॉर्क के कॉन्क्लिन निवासी पैटन गेंड्रोन के रूप में की गई है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह हमले को अंजाम देने के लिए गेंड्रोन कॉन्क्लिन से बफेलो क्यों आया. सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में उसे अपनी कार से सुपरमार्केट पहुंचते देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Urfi javed video: उर्फी जावेद के फैन हुए मौलाना; लोगों ने किया जमकर ट्रोल
Zee Salaam Live TV: