Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam670991
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंअमेरिकी सद्र ट्रंप ने शुमाली कोरिया के तानाशाह किम जोंग की सेहत पर दिया ये रिएक्शन

अमेरिकी सद्र ट्रंप ने शुमाली कोरिया के तानाशाह किम जोंग की सेहत पर दिया ये रिएक्शन

शुमाली कोरियाई लीडर और तानाशाह किम जोंग उन की सर्जरी के बाद उनकी हालत नाजुक की ख़बर आई.हालांकि शुमाली कोरिया की ओर से इस ख़बर की कोई तस्दीक नहीं की गई है.

अमेरिकी सद्र ट्रंप ने शुमाली कोरिया के तानाशाह किम जोंग की सेहत पर दिया ये रिएक्शन

वॉशिंगटन: शुमाली कोरियाई लीडर किम जोंग (Kim Jong-un) उन की सर्जरी के बाद हालत नाजुक होने की ख़बर चर्चा का सबब बनी हुई हैं. ख़बरों के मुताबिक उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की हालत संजीदा है वो ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं. 

इस बीच सुपरपावर अमेरिका (USA) के सद्र डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का भी बयान सामने आया. अमेरिकी सद्र ट्रंप ने मंगल को शुमाली कोरिया के किम जोंग उन के अच्छे सेहत की दुआ की. हालांकि उन्‍होंने सर्जरी के बाद किम जोंग उन के हालात पर सीधे तौर पर यह कहने से इंकार कर दिया कि उन्हें किम की सेहत के बारे में जानकारी है. उन्होंने कहा कि वह न्यूज रिपोर्ट के आधार पर उनके सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं पता कि रिपोर्ट सच हैं या गलत.."

यह रिपोर्ट दक्षिण कोरिया से सामने आई है. रिपोर्ट में किम के दादा की सालगिरह के मौके पर उनकी गैरमौजूदगी को लेकर अटकलें लगाते हुए कहा गया कि इसके पीछे वजह किम की खराब सेहत है.बता दें बीते 15 अप्रैल को किम इल सुंग का बर्थडे धूमधाम से मनाया गया. यह इस मुल्क के कैलेंडर की सबसे खास सियासी तारीख है लेकिन ऐसे खास मौके पर भी किम जोंग उन की गैरमौजूदगी ने सबको चौंका दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

साउथ कोरिया के ऑनलाइन मीडिया आउटलेट डेली एनके ने कहा कि किम ने इस महीने की शुरुआत में एक कार्डियोवास्कुलर सर्जरी कराई थी. इस मीडिया ने मुल्क के एक अज्ञात सोर्स का हवाला देते हुए यह भी कहा कि ज़्यादा धूम्रपान, मोटापा और थकान के कारण को किम की फौरी तौर पर सर्जरी करनी पड़ी.

Watch Zee Salaam Live TV

 

TAGS

Trending news