Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1600124
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंDhaka Blast: बांग्लादेश में ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत; बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

Dhaka Blast: बांग्लादेश में ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत; बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

Dhaka Blast: बांग्लादेश के ढाका में ब्लास्ट हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास की जगहों को काफी नुकसान हुआ है.

Dhaka Blast: बांग्लादेश में ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत; बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

Dhaka Blast: बांग्लादेश के ढाका में ब्लास्ट हुआ है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में मरने वालों की तादाद 11 है वहीं 100 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं. न्यूज एजेंसी के अनुसार ये ब्लास्ट भीडभाड़ वाले इकाले में हुआ है. हालांकि अभी ब्लास्ट के कारण का पता नहीं लग पाया है. अधिकारियों के अनुसार मरने वाले लोगों की तादाद में इजाफा हो सकता है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है.

किस टाइम हुआ ब्लास्ट

लोकल मीडिया के अनुसार ये ब्लास्ट तकरीबन शाम के 4:50 बजे हुआ. धमाके की जानकारी मिलते ही फायरफाइट यूनिट स्पॉट पर पहुंची जिसके बाद आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशनका काम शुरू हुआ. घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. बांग्लादेश पुलिस ने अभी इस मसले को लेकर ज्यादा जाकारी नहीं दी है.

घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. जहां ब्लास्ट हुआ है उस इमारत के निचले तल पर सैनिटरी उत्पादों के लिए कई स्टोर हैं और इसके बगल में BRAC बैंक की एक शाखा स्थित है. ब्लास्ट इतना भयानक था कि साने बस स्टॉप को भी भारी नुकसान पहुंचाया. पुलिस इंस्पेक्टर बच्चु मियां ने न्यूज एजेंसी एफपी को बताया 45 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी को जानकारी दी है कि “मृतकों में दो महिलाएं हैं. बाकी लोग घायल हैं और उनका इलाज किया जा रहा है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news