America Naval Blockade In Persian Gulf: अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने का ऐलान किया है, लेकिन पर्शियन ग्लफ में नेवल ब्लॉकेड जारी रखी है. पर्शियन ग्लफ में जहाज़ों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. पिछले 20 दिनों में अमेरिका ने 48 जहाजों का रास्ता बदला गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
America Naval Blockade In Persian Gulf: अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम की समय सीमा को अपनी तरफ से ही बार-बार बढ़ा, बीते 1 मई को अमेरिका ने ईरान के साथ बिना समझौता किए युद्ध खत्म करने का ऐलान कर दिया. हालांकि अमेरिका ने पर्शियन गल्फ से नेवल ब्लॉकेड हटाने से मना कर दिया, यानी अभी नेवल ब्लॉकेड रहेगी. पिछले 20 दिनों में अमेरिका ने पर्शियन गल्फ खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 48 जहाजों का रास्ता बदल दिया है.
यह जानकारी अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने शनिवार (2 मई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में दी. पोस्ट में लिखा था, "USS New Orleans (LPD 18) बीते 28 अप्रैल को ईरानी बंदरगाहों की US नाकेबंदी के दौरान अरब सागर में चल रहा था. पिछले 20 दिनों में, नाकेबंदी का पालन सुनिश्चित करने के लिए 48 जहाजों का रास्ता बदला गया है."
अमेरिका ने साफ़ तौर पर कहा कि मिडिल ईस्ट में उसकी नेवल ब्लॉकेड ईरानी बंदरगाहों और तटरेखा पर लागू होती है, न कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर. यह घटनाक्रम अमेरिका द्वारा अपनी समुद्री मौजूदगी बढ़ाने का हिस्सा है, ताकि ईरान से जुड़ी जहाज़ों की आवाजाही पर नज़र रखी जा सके और उसे सीमित किया जा सके। यह सब तब हो रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके प्रशासन ने इस क्षेत्र में ईरान के साथ "दुश्मनी खत्म कर दी है."
बीते शुक्रवार (1 मई) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में यूएस कांग्रेस को एक औपचारिक पत्र भेजा, जिसमें कहा गया कि ईरान के साथ दुश्मनी "खत्म हो गई है." पत्र में लिखा था, "2 मार्च, 2026 को, मैंने कांग्रेस को बताया था कि 28 फरवरी, 2026 को, US सेना ने 'Operation Epic Fury' शुरू किया था और ईरान की सरकार के खिलाफ सटीक हमले करने शुरू कर दिए थे. मैंने यह ऑपरेशन अमेरिका और अमेरिकी नागरिकों के हितों की देश और विदेश में रक्षा करने की अपनी ज़िम्मेदारी के तहत और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों को आगे बढ़ाने के लिए शुरू करने का आदेश दिया था."
पत्र में आगे कहा गया, "7 अप्रैल, 2026 को, मैंने 2 हफ़्ते के लिए युद्धविराम का आदेश दिया था. तब से इस युद्धविराम को बढ़ा दिया गया है. 7 अप्रैल, 2026 के बाद से US सेना और ईरान के बीच कोई गोलीबारी नहीं हुई है। 28 फरवरी, 2026 को शुरू हुई दुश्मनी अब खत्म हो गई है." उनका यह बयान तब आया जब अमेरिकी सांसदों और कानूनी जानकारों ने शुक्रवार को उस 60-दिन की समय सीमा के तौर पर चिह्नित किया, जब से ट्रंप प्रशासन ने 2 मार्च को औपचारिक रूप से कांग्रेस को ईरान से जुड़ी शत्रुता की शुरुआत के बारे में सूचित किया था.
हालांकि, ट्रंप ने 'वॉर पावर्स रेज़ोल्यूशन' के तहत लगाई गई 60-दिन की सीमा को "पूरी तरह से असंवैधानिक" बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने संकेत दिया कि उनका प्रशासन ईरान के साथ संघर्ष से जुड़े सैन्य अभियानों को जारी रखने के लिए कांग्रेस से अनुमति नहीं मांगेगा.