)
अबूधाबीः यूएई के दौरे पर सोमवार को ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के साथ संयुक्त अरब अमीरात की संसद के सद्र सकर गोबाश (Saqr Gobash) से मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस शेख मो. अल नहायन के प्रयासों से मजबूत हो रहे द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई.
इन क्षेत्रों में मजबूत हुए हैं दोनों देशों के संबंध
इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, ओम बिरला ने कहा कि 2015 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद से, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम स्थापित हुए और 2017 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं. भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच राजनीति, व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा और संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों के साथ दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध बढ़े हैं.
- Om Birla (@ombirlakota) 22 Feb 2022
इस क्षेत्र में हो सकते हैं द्विपक्षीय समझौते
पिछले साल आयोजित 5वें विश्व अध्यक्ष सम्मेलन का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा कि हमने परस्पर हित के लिए द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और अपने मैत्री संबंधों का विस्तार करना चाहिए. बिरला ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात अक्षय ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सतत अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य-तकनीक और शिक्षा-तकनीक जैसे नए और उभरते हुए क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत कर सकते हैं.
भारत और यूएई के बीच आर्थिक संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे
बिरला ने संयुक्त अरब अमीरात को कोविड महामारी के दौरान उनके द्वारा भारतीय समुदाय को दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया. उन्होने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार समझौते अर्थात व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते- सीईपीए का उल्लेख करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस समझौते से भारत और यूएई के बीच आर्थिक संबंध नई ऊंचाइयां छुएंगे.
बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
इससे पहले, सोमवार को ही लोक सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल ने आबू धाबी में वहात अल करमा का दौरा किया और संयुक्त अरब अमीरात और अन्य अमीरात के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने देश की सेवा में वीर सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान का भी स्मरण किया.
- Om Birla (@ombirlakota) 22 Feb 2022
Zee Salaam Live TV: